Jharkhand Weather Forecast: सावधान ! झारखंड के इन जिलों में तीन दिनों तक चलेगी लू, येलो अलर्ट जारी

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 29 मार्च, 30 मार्च एवं 31 मार्च को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, चाईबासा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला समेत अन्य जिलों के कुछ भागों में लू चल सकती है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में धीरे-धीरे गर्मी बढ़ेगी. तापमान में वृद्धि व लहर चलने से लोगों की परेशानी बढ़ेगी. मौसम विभाग की मानें, तो अब लू (heat wave) चलेगी. इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम केंद्र, रांची के अनुसार 29, 30 एवं 31 मार्च को राज्य के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा समेत कई जिलों में लू चल सकती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन दिन इन जिलों में चलेगी लू

29 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार व चतरा के कुछ हिस्सों में लू चल सकती है. 30 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, बोकारो, धनबाद, सिमडेगा, पूर्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम में लू चलने के आसार हैं. 31 मार्च को गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, सरायकेला, पू्र्वी सिंहभूम एवं पश्चिमी सिंहभूम के कुछ भागों में लू चलने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है.

Also Read: दोस्ती का कत्ल: झाखंड में दोस्तों ने खैनी खाने के बहाने दरवाजा खुलवाया, घर में घुसकर टांगी से काट डाला

लू को लेकर मौसम विभाग की चेतावनी

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि 29 मार्च, 30 मार्च एवं 31 मार्च को झारखंड के गढ़वा, पलामू, लातेहार, चतरा, सिमडेगा, चाईबासा, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला समेत अन्य जिलों के कुछ भागों में लू चल सकती है. इसके लिए चेतावनी जारी की गयी है. वैसे अन्य जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और आसमान मुख्यत: साफ रहेगा.

Also Read: …जब झारखंड के राज्यपाल रमेश बैस ने नेतरहाट में सूर्योदय के अनुपम नजारे को कैमरे में किया कैद

पिछले 24 घंटे में शुष्क रहा मौसम

पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. सबसे अधिक तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस गोड्डा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम तापमान 17.1 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में दर्ज किया गया.

Also Read: आय से अधिक संपत्ति मामला: झारखंड के पूर्व मंत्री व विधायक बंधु तिर्की पर कब फैसला सुनायेगी CBI की अदालत

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola