Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, क्या है मौसम विभाग का पूर्वानुमान
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 04 Mar 2022 2:58 PM
Jharkhand Weather Forecast: मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. आसमान साफ रहेगा. अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड का मौसम फिलहाल शुष्क रहेगा. आसमान साफ रहने का अनुमान है. मौसम केंद्र के मुताबिक 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 10 मार्च तक मौसम साफ रहने की संभावना जतायी गयी है. मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि मौसम फिलहाल साफ रहेगा.
मौसम केंद्र ने अपने पूर्वानुमान में बताया है कि आज शुक्रवार को मौसम साफ रहेगा. आसमान साफ रहेगा. अगले 4-5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. 5 मार्च को भी मौसम शुष्क रहेगा. आसमान मुख्यत: साफ रहने की संभावना है. 6 मार्च से 10 मार्च तक मौसम शुष्क रहेगा और आसमान साफ रहने का अनुमान है. आज शुक्रवार को झारखंड की राजधानी रांची में सुबह से ही धूप खिली हुई है. मौसम बिल्कुल साफ है.
Also Read: चारा घोटाले में सजायाफ्ता लालू प्रसाद की अपील याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में आंशिक सुनवाई, दिया ये निर्देश
मौसम विभाग की मानें, तो झारखंड में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम शुष्क रहा. अधिकतम तापमान 32.8 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर एवं न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस गढ़वा में रिकॉर्ड किया गया.
Also Read: Jharkhand News: पलामू टाइगर रिजर्व से लौटे हाथियों का झुंड हुआ आक्रामक, एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला
मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार, रांची में वर्ष 1913 में फरवरी में सबसे अधिक 219.2 मिमी बारिश हुई थी. पिछले 10 साल में फरवरी माह में हुई बारिश की बात करें तो वर्ष 2012 में 25.7 मिमी, 2013 में 28.3 मिमी, 2014 में 48.1 मिमी, 2016 में 17.4 मिमी, 2018 में 12.6 मिमी, 2019 में 50.8 मिमी, 2020 में 04.7 मिमी और 2021 में 07.0 मिमी बारिश हुई है.
Also Read: Jharkhand News: खुद को पुलिस बताकर दिखाया रौब, ऐंठे 17 हजार रुपये, एक को पुलिस ने दबोचा, दो हैं फरार
Posted By : Guru Swarup Mishra
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










