ePaper

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ेगी और ठंड या मिलेगी जल्द राहत, किन जिलों में हैं बारिश के आसार

Updated at : 14 Jan 2022 4:11 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में बढ़ेगी और ठंड या मिलेगी जल्द राहत, किन जिलों में हैं बारिश के आसार

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में अगले 2-3 दिन सुबह में कोहरा या धुंध दिख सकती है. 20 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध और इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल इसी तरह मौसम रहेगा.

विज्ञापन

Jharkhand Weather Forecast: झारखंड के दक्षिणी एवं निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्की वर्षा हो सकती है. बाकी भागों में बादल छाये रहेंगे. अगले तीन-चार दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में 2-4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है. राज्य में अगले 2-3 दिन सुबह में कोहरा या धुंध दिख सकती है. 20 जनवरी तक सुबह में कोहरा या धुंध और इसके बाद आसमान साफ रहने की संभावना है. मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक फिलहाल इसी तरह मौसम रहेगा.

उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी का झारखंड पर भी असर पड़ सकता है. इससे ठंड बढ़ सकती है. झारखंड में पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होने पर गुरुवार को आसमान साफ रहा धूप खिलने से लोगों को राहत मिली. हालांकि मौसम विभाग ने 14 जनवरी को राज्य के दक्षिणी हिस्से में कुछ में जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना व्यक्त की है. शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है.

Also Read: झारखंड के रामगढ़ में जारी है गजराज का आतंक, 4 दशक में 60 लोगों की ले ली जान, सुरक्षा के क्या हैं इंतजाम

उत्तर भारत में लगातार हो रही बर्फबारी का झारखंड पर भी असर पड़ सकता है. इससे ठंड बढ़ सकती है. रांची में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है. बुधवार को रांची का न्यूनतम तापमान 11.7 डिग्री सेल्सियस था यानी 0.1 डिग्री सेल्सियस की ही कमी आयी. पिछले 24 घंटे में रांची में लगभग 24 मिमी बारिश हुई है. कांके में ओले पड़ने व बारिश होने से न्यूनतम तापमान में गिरावट आ गयी है. कांके का न्यूनतम तापमान 8.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया.

Also Read: Jharkhand News: झारखंड के दुमका में कोरोना विस्फोट, 39 छात्र व 3 शिक्षक कोरोना पॉजिटिव

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. दिन में खिली हुई धूप से लोगों को ठंड से राहत मिलेगी, लेकिन सुबह में कुछ दिनों तक कुहासा छाये रहने की संभावना है. शुक्रवार से न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री सेल्सियस की गिरावट आने की उम्मीद है. आज राज्य के दक्षिणी हिस्से में कुछ जगहों पर हल्की बारिश होने की संभावना है.

Also Read: डायन का डंक: झारखंड से ऐसे जड़ से खत्म होगी डायन कुप्रथा, ‘गरिमा’ से धीरे-धीरे धुल रहा ये सामाजिक कलंक

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola