Jharkhand Weather Forecast: हैप्पी न्यू ईयर पर रांची में छाये रहेंगे बादल, जानें झारखंड में कब होगी बारिश

Jharkhand Weather Forecast: मौसम केंद्र ने यह भी बताया है कि चूंकि एक जनवरी से ही आसमान में बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है.
Jharkhand Weather Forecast: झारखंड में हैप्पी न्यू ईयर (Happy New Year 2023 Weather) के दिन राजधानी रांची में बादल छाये रहेंगे. सुबह में धुंध भी रहेगी. नये साल में प्रदेश में बारिश के भी आसार हैं. जी हां. 4 और 5 जनवरी 2023 को बारिश की भविष्यवाणी मौसम विभाग ने की है.
मौसम विभाग के मुताबिक, 4 और 5 जनवरी को रांची, बोकारो, रामगढ़, हजारीबाग, गुमला, खूंटी, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा और सरायकेला-खरसावां में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी.
मौसम केंद्र ने यह भी बताया है कि चूंकि एक जनवरी से ही आसमान में बादल छाये रहेंगे, न्यूनतम तापमान में वृद्धि दर्ज की जायेगी. वहीं, अधिकतम तापमान में गिरावट आ सकती है.
Also Read: Jharkhand Weather Forecast: नये साल के रंग में भंग डालेगा मौसम का मिजाज! जानें, क्या कहता है IMD
बता दें कि पलामू प्रमंडल में इन दिनों कड़ाके की ठंड पड़ रही है. वहां का न्यूनतम तापमान पिछले 4 दिनों से 10 डिग्री से कम है. 28 दिसंबर को पलामू का तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि 29 दिसंबर को 7.6 डिग्री, 30 दिसंबर को 8 डिग्री और 31 दिसंबर को न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रहा.
पिछले 24 घंटे के अधिकतम तापमान की बात करें, तो यह चाईबासा में दर्ज किया गया. चाईबासा का उच्चतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान खूंटी में 7.9 डिग्री सेल्सियस रहा. पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई.
मौसम विज्ञान विभाग के राजधानी रांची के हिनू में स्थित मौसम केंद्र ने बताया है कि अगले 3-4 दिन में न्यूनतम तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है. राजधानी रांची में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री दर्ज किया गया, जिसमें आने वाले दिनों में वृद्धि का अनुमान है.
Also Read: Jharkhand Weather: 9 घंटे में 17 डिग्री चढ़ा जमशेदपुर का पारा, क्यों हो रहा सर्दी में गर्मी का एहसास?
बोकारो में न्यूनतम तापमान सामान्य से 2.5 डिग्री कम हो गया है. यहां आज न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस रहा. चाईबासा में न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 0.6 डिग्री कम है. चाईबासा का अधिकतम तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.9 डिग्री अधिक है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




