रांची के इस इलाके में पानी के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं लोग, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

Water Problem in Ranchi: राजधानी रांची के लोग इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. समस्या इतनी गंभीर है कि लोग दिन के बदले आधी रात में पानी के लिए निकल रहे है. यहां के लोग पानी के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं.

विज्ञापन
undefined

Water Problem in Ranchi: राजधानी रांची के लोग इन दिनों पानी की समस्या से जूझ रहे हैं. समस्या इतनी गंभीर है कि लोग दिन के बदले आधी रात में पानी के लिए निकल रहे है. दरअसल, यह तस्वीर है जगन्नाथपुर क्षेत्र अंतर्गत मौसीबाड़ी का. यहां के लोग पानी के लिए रतजगा करने को मजबूर हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

यहां के लोग रात दो बजे से ही मौसीबाड़ी स्थित गोलचक्कर के पास लगे स्टैंड पोस्ट से पानी भरने के लिए लाइन में लग जाते हैं. रात के तीन बजे यहां सप्लाई पानी का नल खुलता है और चार बजे बंद हो जाता है. इस दौरान जिसे जितना पानी मिला, उतने में ही गुजारा करना पड़ता है. यहां 24 घंटे में सिर्फ एक बार रात तीन बजे सप्लाई पानी आता है. इस कारण लोगों को रतजगा करना पड़ता है.

undefined

यहां के लोगों को पीने के पानी के लिए काफी जद्दोजहद करना पड़ता है. इस इलाके में पानी के लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं है. जिसके कारण लोग रतजगा करने को मजबूर हैं. बताया जाता है कि यह समस्या सालों से बनी हुई है. लेकिन, इस ओर किसी का कोई ध्यान नहीं है. इस कारण हमलोग रोज रात में पानी के लिए लाइन लगते हैं. यहां के लोग पूरी तरह से सप्लाई पानी पर ही निर्भर हैं. इलाके में कुछ चापानल हैं, लेकिन वह भी खराब है.

undefined

यहां के लोगों ने कई बार प्रशासन से इस समस्या को लेकर फरियाद लगाई है. इलाके में डीप बोरिंग कर टंकी लगाने का मांग और चापानल की व्यवस्था की मांग भी की है, लेकिन सुनने वाला कोई नहीं है. जिससे यहां के लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है.

undefined

इस तस्वीर में देख सकते हैं कि किस तरह एक महिला अपने दोनों हाथ में हांडी लिए पानी लेने के लिए जा रही है. रात लोगों के लिए सोने का समय होता है लेकिन इस तस्वीर को देख आप अंदाजा लगा सकते हैं कि यहां के लोग अपनी नींद खराब कर पीने के पानी के लिए काफी जद्दोजहद कर रहे हैं.

undefined

भीष्ण गर्मी में लोग बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे हैं. इस इलाके में ऐसा हाल इसीलिए है क्योंकि यहां पानी का सप्लाई टाइम पर नहीं हो पाता है. जिसके कारण लोगों को रात में जगकर पानी लाते हैं और अपनी प्यास बुझाते हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola