Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: 'सीता सोरेन का हुआ अपमान', झारखंड सरकार की चुप्पी पर बीजेपी ने उठाए सवाल
Published by : Pritish Sahay Updated At : 27 Oct 2024 9:27 PM
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीता सोरेन, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन हैं, उसी सरकार का एक मंत्री ने उनकी भाभी का अपमान किया है.
Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: कांग्रेस नेता और मंत्री इरफान अंसारी की ओर से सीता सोरेन पर विवादित बयान को लेकर बीजेपी झारखंड सरकार पर लगातार हमला कर रही है. रविवार को केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि झारखंड में बहन सीता सोरेन का अपमान हुआ है. उन्होंने झारखंड सरकार और मंत्री इरफान अंसारी पर निशाना साधते हुए कहा कि यह बयान सरकार की महिला-विरोधी मानसिकता को दिखाता है. उन्होंने आगे कहा कि आदरणीय सीता सोरेन भाजपा की सम्मानित नेता हैं, और उनका अपमान झामुमो सरकार के महिला-विरोधी रवैये को उजागर करता है.
झारखंड सरकार के मंत्री ने किया सीता सोरेन का अपमान- शिवराज सिंह चौहान
शिवराज सिंह चौहान ने झारखंड के गठबंधन सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सीता सोरेन, स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पत्नी हैं. शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी हैं. लेकिन हैरानी की बात यह है कि जिस सरकार के मुखिया हेमंत सोरेन हैं, उसी सरकार का एक मंत्री ने उनकी भाभी का अपमान किया है. उन्होंने कहा कि भारतीय परंपरा में भाभी को मां का दर्जा दिया गया है. रामायण का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि जब सीता माता का अपहरण हुआ था, तब लक्ष्मण जी से पूछा गया था कि मां सीता क्या पहना था. इस पर लक्ष्मण जी ने कहा था कि उन्होंने मां सीता के पैरों के अलावा कभी उनका चेहरा भी नहीं देखा. लेकिन झारखंड में हर दिन सीता का अपमान हो रहा है.
शिवराज सिंह चौहान ने यह भी कहा कि झारखंड की जनता जानती है कि रावण कौन है और यहां की कानून-व्यवस्था कैसी है. उन्होंने कहा कि राज्य में मां, बहनों और बेटियों का हर दिन अपमान हो रहा है. रुबिका और अंकिता जैसी लड़कियों के साथ हुई घटनाओं समेत राज्य में अब तक 7,400 दुष्कर्म के मामले सामने आ चुके हैं. उन्होंने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि हेमंत सरकार के मंत्री इरफान अंसारी ने सीता सोरेन के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर उनका अपमान किया है. अगर हेमंत सोरेन में जरा भी शर्म है, तो उन्हें तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए. लेकिन हेमंत सोरेन चुप बैठे हैं.
शिवराज सिंह ने कहा कि अगर सीएम हेमंत सोरेन अपनी भाभी मां के सम्मान की रक्षा नहीं कर सकते, तो झारखंड की मां, बहन और बेटियों की रक्षा कैसे करेंगे? ऐसे व्यक्ति को पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है. शिवराज सिंह चौहान ने मन की बात कार्यक्रम को लेकर कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने साइबर क्राइम के खिलाफ तथ्य रखा, ताकि जनता साइबर क्राइम से बच सकें. कई बार भोले-भाले लोग ठगे जाते हैं. प्रधानमंत्री जी के दिल की चिंता देखिए कि, वो स्वयं मन की बात के माध्यम से इसकी जानकारी दे रहे हैं.
रविंद्र संगीत की जगह बम धमाकों से गूंज रहा पश्चिम बंगाल, ममता सरकार पर गरजे अमित शाह, देखें वीडियो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










