ePaper

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड की 43 सीटों पर 18 अक्टूबर से नामांकन, सुबह 11 बजे से होगा नॉमिनेशन

Updated at : 17 Oct 2024 5:31 PM (IST)
विज्ञापन
पत्रकारों को संबोधित करते सीईओ के रवि कुमार

पत्रकारों को संबोधित करते सीईओ के रवि कुमार

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: झारखंड विधानसभा चुनाव-2024 को लेकर 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो रहा है. पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों पर नामांकन होगा. सुबह 11 बजे से प्रत्याशी नामांकन कर सकेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand Vidhan Sabha Chunav: रांची-झारखंड के सीईओ (मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी) के रवि कुमार ने कहा है कि पहले चरण में 43 विधानसभा सीटों के लिए 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो जाएगा. नामांकन की आखिरी तारीख 25 अक्टूबर है. प्रत्याशी सुबह 11 बजे से तीन बजे तक नामांकन कर सकेंगे. अवकाश के दिन नामांकन नहीं होगा. सभी प्रत्याशी नामांकन के दौरान चुनाव आयोग के दिशा-निर्देशों का जरूर पालन करें. वे गुरुवार को धुर्वा के निर्वाचन सदन में प्रेस वार्ता कर रहे थे. पत्रकार वार्ता में मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार के साथ संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार और उपनिदेशक, जनसंपर्क आनन्द मौजूद थे.

नामांकन के दौरान जमा करानी होगी 10 हजार जमानत राशि

झारखंड के सीईओ के रवि कुमार ने कहा कि नामांकन के दौरान नामांकन स्थल की 100 मीटर की परिधि के भीतर सिर्फ तीन गाड़ियों के प्रवेश की अनुमति होगी. प्रत्याशी के साथ सिर्फ चार लोग नामांकन कक्ष में जा सकेंगे. प्रत्याशी के नामांकन के लिए 10 लोगों का प्रपोजल अनिवार्य होगा. हर सामान्य प्रत्याशी को 10 हजार रुपए बतौर जमानत राशि जमा करानी होगी. अनुसूचित जाति/जनजाति के लिए यह राशि पांच हजार रुपए होगी.

प्रत्याशियों के लिए ये है जरूरी

झारखंड के सीईओ ने जानकारी दी कि शपथपत्र के रूप में हर प्रत्याशी को फॉर्म 26 को स्पष्ट रूप से पूरा भरना होगा. प्रत्याशियों को अपने आपराधिक मामलों से जुड़ी जानकारी कम से कम तीन समाचार पत्रों में विज्ञापित करानी होगी. उसे अपने सोशल मीडिया एकाउंट पर भी प्रदर्शित करना होगा. प्रत्येक प्रत्याशी चुनाव खर्च के ब्योरा के लिए अलग से बैंक अकाउंट खुलवा लेंगे.

झारखंड में दो चरणों में चुनाव

झारखंड में इस बार दो चरणों में विधानसभा चुनाव हो रहे हैं. पहले चरण का चुनाव 13 नवंबर को है, जबकि दूसरे चरण का चुनाव 20 नवंबर को है. 23 नवंबर को मतगणना है. पहले चरण के चुनाव को लेकर 18 अक्टूबर से नामांकन शुरू हो रहा है. झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं. दूसरे चरण में शेष 38 सीटों पर मतदान होंगे.

Also Read: Jharkhand Assembly Election: केशरपुर चेकपोस्ट से 4 लाख 76 हजार बरामद, दो पिकअप वैन से मिले कैश

Also Read: Jharkhand Election: ST के लिए आरक्षित इस सीट पर JMM और BJP के बीच सीधा मुकाबला, इन्होंने किया सबसे अधिक प्रतिनिधित्व

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola