ePaper

झारखंड विधानसभा बजट सत्र: बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर BJP विधायकों का प्रदर्शन

Updated at : 28 Feb 2022 12:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा बजट सत्र: बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर BJP विधायकों का प्रदर्शन

Jharkhand Vidhan Sabha Budget Session: झारखंड विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

Jharkhand Vidhan Sabha Budget Session: झारखंड विधानसभा में बीजेपी विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाये जाने को लेकर भाजपा मुखर है. आज विधानसभा में अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व आज सोमवार को भाजपा विधायकों ने विधानसभा के बाहर प्रदर्शन किया. आपको बता दें कि भाजपा की बैठक में कल रविवार को इस मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनी थी.

बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग

झारखंड विधानसभा में आज अनुपूरक बजट पेश किया जायेगा. बजट सत्र की शुरुआत से पूर्व विधानसभा के बाहर भाजपा विधायकों ने बाबूलाल मरांडी को नेता प्रतिपक्ष बनाने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा विधायकों ने हाथों में तख्ती रखी थी. उसके जरिए उन्होंने अपनी मांग रखी. भाजपा लंबे समय से बाबूलाल मरांडी को प्रतिपक्ष का नेता बनाने की मांग कर रही है. इन्हीं मुद्दों पर भाजपा विधायकों के साथ कल रविवार को पार्टी पदाधिकारी की बैठक हुई थी. इसमें केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा, पार्टी अध्यक्ष दीपक प्रकाश, विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी, क्षेत्रीय संगठन मंत्री नागेंद्र त्रिपाठी विशेष रूप से मौजूद थे. पार्टी के सांसदों ने कई मुद्दों पर भाजपा विधायकों का मागदर्शन किया.

Also Read: झारखंड विधानसभा सत्र: सदन में भाजपा किन किन मुद्दों को लेकर घेरेगी सरकार को, बनी रणनीति
26 महीने से लटका है नेता प्रतिपक्ष का मामला

भाजपा नेता इस बात पर सहमत थे कि पिछले 26 महीने से प्रतिपक्ष का नेता नहीं बनाया जाने से संवैधानिक प्रक्रियाओं की हत्या हो रही है. कई तरह की संवैधानिक व्यवस्था बहाल नहीं हो पा रही है. पार्टी इस मुद्दे पर मुखर हो. पार्टी नेताओं का कहना था कि विधानसभा अध्यक्ष मामले को निरस्त करें या भी कोई फैसला दें. इस तरह से पूरे मामले को नहीं लटकाया जा सकता है. नेताओं का कहना था कि राज्य संकट के दौर से गुजर रहा है. राज्य में विकास ठप है. विधि-व्यवस्था नाम की चीज नहीं है. रूपेश पांडेय की मॉब लिचिंग में हत्या कर दी गयी. राज्य में नक्सलवाद से लेकर दूसरी समस्या पांव पसार रही है.

Also Read: बिरसा मुंडा कारा के 60 कैदी बनेंगे इलेक्ट्रीशियन, जुड़ेंगे स्वारोजगार से, जानें कैसे हुआ ये संभव

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola