झारखंड : 52.54 करोड़ से होगा ट्रांसपोर्ट नगर के दूसरे फेज का निर्माण

Updated:
विज्ञापन

कुल 113.24 करोड़ की लागत से टांसपोर्ट नगर का निर्माण किया जाना है. 57.82 करोड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के पहले फेज का काम चल रहा है. परामर्शी कंपनी आइडेक के डिजाइन को केएमबी कंपनी मूर्त रूप दे रही है.

विज्ञापन

रांची : राजधानी के सुकुरहुटू में बन रहे ट्रांसपोर्ट नगर के फेज टू के लिए टेंडर आमंत्रित कर दिया गया है. झारखंड अरबन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी लिमिटेड (जुडको) ने शर्तों का निर्धारण करते हुए टेंडर a है. इस फेज में 52.54 करोड़ रुपये की लागत से ट्रांसपोर्ट नगर के निर्माण का काम किया जाना है. ट्रांसपोर्ट नगर के आर्किटेक्चर प्लानिंग एंड डिजाइनिंग, फायर फाइटिंग डिजाइन एंड ड्राॅइंग, टोपोग्राफिकल सर्वे, जियोलॉजिकल एंड हाइड्रोलॉजिकल सर्वे किया जाना है. इसके अलावा ट्रक पार्किंग क्षेत्र, पावर, वाटर सप्लाई, सेनीटेशन, सीवर नेटवर्क, इलेक्ट्रिफिकेशन वर्क, सीसीटीवी सर्विलांस, स्ट्राेम वाटर ड्रेनेज, रेन वाटर हारवेस्टिंग, लैंड स्केपिंग, सोलर लाइटिनिंग आदि कार्य होने हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

कुल 113.24 करोड़ की लागत से टांसपोर्ट नगर का निर्माण किया जाना है. 57.82 करोड़ से ट्रांसपोर्ट नगर के पहले फेज का काम चल रहा है. परामर्शी कंपनी आइडेक के डिजाइन को केएमबी कंपनी मूर्त रूप दे रही है. ट्रांसपोर्ट नगर में कुल 424 वाहनों के ठहराव की व्यवस्था होगी. इनमें 93 बड़े, 190 मध्यम और 141 छोटे वाहनों की पार्किंग शामिल है. ट्रांसपोर्ट नगर में अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त एक एकीकृत भवन भी बनेगा. इसमें विभिन्न संस्थानों के लिए 16 कार्यालय और चालक, उप चालक व अन्य के विश्राम के लिए 180 बेड की डोरमेट्री का निर्माण किया जायेगा. इसके अलावा 150 लोगों की क्षमता वाला फूड कोर्ट और 17 खुदरा दुकानों का निर्माण भी किया जायेगा. सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस चौकी, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, दवा दुकान और शौचालय का निर्माण भी किया जायेगा. ट्रांसपोर्ट नगर में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट व सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के साथ दो वेयर हाउस का निर्माण भी किया जायेगा.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola