Tennis : झारखंड राज्य क्लेकोर्ट टेनिस प्रतियोगिता शुरू

Updated:
विज्ञापन

आज बालक अंडर-12, अंडर-18 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले

विज्ञापन

आज बालक अंडर-12, अंडर-18 के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेल संवाददाता, रांची झारखंड टेनिस संघ और रांची जिमखाना क्लब (आरजीसी) के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार से झारखंड राज्य टेनिस प्रतियोगिता (क्लेकोर्ट) शुरू हुई. इसका उदघाटन आरजीसी प्रबंधन समिति के सदस्य सुमित खेमका ने टॉस कर किया. मौके पर झारखंड टेनिस संघ के अध्यक्ष केके सिंह, उपाध्यक्ष विवेक सिंघानिया और महासचिव विकास हिरानी मौजूद थे. पहले दिन अंडर-12 बालक (सिंगल्स), अंडर-18 बालक (सिंगल्स) और पुरुष (सिंगल्स) वर्ग के मैच खेले गये. इनमें मो सैफुल्लाह (धनबाद), संजीप कुमार सर्राफ (रांची), कंचन कुमार सिंह (रांची), संजय कुमार (रांची), देव सिन्हा (जमशेदपुर), करमा जिंपा भूटिया (रांची), कासिफ इकबाल (हजारीबाग), कुंवर एस महतो (रांची), डॉ मनोज सिंह (रांची), इवान (रांची), केशव सिंह (रांची), अविग्न पाठक (रांची), शौर्य प्रकाश (रांची), कुमार शिवांश (रांची), सहस परमार (हजारीबाग), सूर्यांश बनर्जी (जमशेदपुर), युवराज सिंह (रांची), यशराज नगेलिया (जमशेदपुर), शौर्य गढ़यान (रांची), स्नेहल सिंह मुंडा (जमशेदपुर) और प्रियांश अग्रवाल (जमशेदपुर) ने अपने-अपने मैच जीत कर अगले दौर में प्रवेश किया. गुरुवार को पुरुष वर्ग, अंडर-12 बालक, अंडर-18 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल, जबकि अंडर-14 बालक व अंडर-16 बालक वर्ग और पुरुष डबल्स के प्रथम राउंड के मैच खेले जायेंगे. इससे पहले

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola