झारखंड के जूनियर इंजीनियरों के लिए बड़ी खुशखबरी, सीटों की संख्या में हुई बढ़ोतरी

जेएसएससी कार्यालय
डिप्लोमा धारक इच्छुक उम्मीदवार आज से ही आवेदन की प्रक्रिया में पूरा करने में लगे हुए हैं. अंतिम तिथि छह जुलाई है. परीक्षा शुल्क का भुगतान आठ जुलाई की मध्य रात्रि तक होगा
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग द्वारा संचालित जूनियर इंजीनियर के 1500 से ज्यादा पदों नियुक्ति के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज से शुरू हो गयी है. लेकिन इससे पहले ही उम्मीदवारों के बड़ी खुशखबरी आयी है. दरअसल जेएसएससी ने सीटों की संख्या में बढ़ोतरी कर दी है. ये रिक्त सीट खान निरीक्षक के पदों पर बहाली के लिए है. इसके लिए 34 सीटें निर्धारित है. जिसमें 32 नियमित बहाली है जबकि 2 सीटें बैकलॉग के जरिये भरी जाएंगी.
डिप्लोमा धारक इच्छुक उम्मीदवार आज से ही आवेदन की प्रक्रिया में पूरा करने में लगे हुए हैं. अंतिम तिथि छह जुलाई है. परीक्षा शुल्क का भुगतान आठ जुलाई की मध्य रात्रि तक होगा. वहीं, फोटो व हस्ताक्षर अपलोड 10 जुलाई की मध्य रात्रि कर सकेंगे. वहीं जमा आवेदन में किसी भी प्रकार की त्रुटि का संशोधन 12 से 14 जुलाई की मध्य रात्रि तक कर सकेंगे. बता दें कि इसमें बैकलॉग के 11 और नियमित नियुक्ति के मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर (एमवीआइ) के 44 पद भी शामिल हैं.
जेएसएससी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के आधार पर झारखंड डिप्लोमा स्तर जेडीएलसीसीई 2023 के लिए 1 अगस्त 2023 तक न्यूनतम 18 साल व अधिकतम आयु 35 साल होनी चाहिए. हालांकि, सरकारी नियमानुसार आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान है.
झारखंड डिप्लोमा लेवल पर जेडीएलसीसीई 2023 के लिए कुल 1551 पदों पर भर्ती निकाली गई है. आइए देखते हैं किस पोस्ट के लिए कितने पद खाली हैं-
कनिष्ठ अभियंता यांत्रिकी- 26
जूनियर इंजीनियर सिविल- 223
जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिक- 46
अवर अभियंता नागरिक शहरी विकास एवं आवास विभाग- 188
कनिष्ठ अभियंता यांत्रिक शहरी विकास एवं आवास विभाग- 51
अवर अभियंता नागरिक जल संसाधन विभाग- 400
अवर अभियंता यांत्रिक जल संसाधन विभाग- 30
अवर अभियंता सिविल पथ निर्माण विभाग- 457
कनिष्ठ अभियंता कृषि- 11
अवर अभियंता विद्युत विद्युत विभाग- 04
खान निरीक्षक- 34
मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर- 44
जेएसएससी द्वारा संचालित होने वाली इस परीक्षा में प्रत्येक पदों के लिए अलग अलग वेतनमान निर्धारित किया गया है. खास कर के अगर हम खान निरीक्षक की बात करें तो ये पे-मैट्रिक्स लेवल 6 के अंतर्गत आता है. इस पद के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान से खनन अभियंत्रण में डिप्लोमा की डिग्री होना अनिवार्य है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




