ePaper

Jharkhand Politics: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की क्या है तैयारी, प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने बताया

Updated at : 24 Jun 2024 7:01 PM (IST)
विज्ञापन
jharkhand congress incharge ghulam ahmad mir

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर

Jharkhand Politics: झारखंड में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस की अहम बैठक दिल्ली में हुई. बैठक से पहले गुलाम अहमद मीर ने बताया कि विधानसभा चुनाव की क्या तैयारी है.

विज्ञापन

Jharkhand Politics: झारखंड में लोकसभा चुनाव की 2 सीटों पर जीत दर्ज करने और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 8 सीटों पर रोकने के बाद कांग्रेस पार्टी के हौसले बुलंद हैं. पार्टी अब झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों में भी जुट गई है. कांग्रेस के प्रदेश स्तर के 21 नेता झारखंड से पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे हैं.

झारखंड विधानसभा चुनाव पर भी बैठक में होगी चर्चा

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर ने इस अहम बैठक से पहले कहा कि कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में तय हुआ था कि लोकसभा चुनाव के परिणाम की हम समीक्षा करेंगे. आज की बैठक में चुनाव परिणाम की समीक्षा के साथ-साथ आगामी विधानसभा चुनावों पर भी चर्चा होगी. बैठक में आगामी चुनाव के मुद्दों और नेतृत्व पर भी विचार किया जाएगा.

2019 के घोषणापत्र से हटकर कई कल्याणकारी काम किए

गुलाम अहमद मीर ने सोमवार (24 जून) को नई दिल्ली में कहा कि झारखंड में हम गठबंधन की सरकार चला रहे हैं. वर्ष 2019 में हमने एक घोषणापत्र जारी किया था. हमारे घोषणापत्र पर लोगों ने ऐतबार किया. अब हम चर्चा करेंगे कि हमारी कोई महत्वपूर्ण घोषणा अधूरी तो नहीं रह गई. अगर ऐसा हुआ होगा, तो हम उस पर भी बैठक में चर्चा करेंगे. आगे भी उस पर विचार करेंगे.

लोकसभा चुनाव 2024 के परिणाम हमारे लिए रहे बेहतर

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के परिणाम बेहतर रहे. वर्ष 2019 के मुकाबले 2024 में हमारी सीटें बढ़ीं हैं. हमारा वोट प्रतिशत भी बढ़ा है. हालांकि, हमारी उम्मीदें इससे ज्यादा थीं. कहां हमसे चूक हुई इस पर बातचीत करेंगे. स्थानीय नेताओं की राय भी आलाकमान जानना चाहेंगे. झारखंड में कांग्रेस पार्टी को और कैसे मजबूत कर सकते हैं, इस पर भी चर्चा होगी.

झारखंड समेत 4 राज्यों में इसी साल होंगे विधानसभा के चुनाव

झारखंड के कांग्रेस प्रभारी ने कहा कि आगामी दिनों में झारखंड समेत 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव होंगे. उस पर भी हम बातचीत करेंगे. विधानसभा के चुनाव स्थानीय मुद्दों और स्थानीय चेहरों पर लड़े जाते हैं. हम स्थानीय नेतृत्व को और कैसे मजबूत कर सकते हैं, उसके बारे में विमर्श करेंगे. उसकी समीक्षा करने के लिए यहां आए हैं.

महिलाओं और युवाओं के हित में हमारी सरकार ने किया काम

गुलाम अहमद मीर ने कहा कि जहां तक मैंने देखा है, वर्ष 2019 में हमने अपने मेनिफेस्टो में जो बातें कहीं थीं, उससे परे जाकर भी हमने कई काम किए हैं. महिलाओं और युवाओं के हित में हमारे गठबंधन की सरकार ने कई फैसले लोकहित में लिए हैं. अब हमें नई ऊर्जा से विधानसभा के चुनाव में उतरना है. हमें इसका एक रोडमैप तैयार करना है कि कहां हमें आगे बढ़ना है और कहां कदम पीछे लेना है.

Also Read

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर बोले, खतरे में लोकतंत्र, समाज को बांट रही है बीजेपी

झारखंड कांग्रेस प्रभारी गुलाम अहमद मीर बोले- 5 वर्षों से केंद्र की भाजपा सरकार से जनता त्रस्त

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola