PHOTOS: बोलबम के नारे से गूंजा रांची का पहाड़ी मंदिर, श्रद्धालुओं की लगी लंबी कतार

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की राजधानी रांची में पहाड़ी मंदिर में भक्तों उल्लास सावन महीने की पहली सोमवारी को देखने लायक था. सभी के मुंह पर बोलबम का नारा और चेहरे पर बाबा को देखने की ललक. हर साल यहां लोग आते है लेकिन सोमवारी के दिन का नजारा कुछ अलग ही होता है. देखें तस्वीरें…

विज्ञापन
undefined

झारखंड की राजधानी रांची में पहाड़ी मंदिर में भक्तों उल्लास सावन महीने की पहली सोमवारी को देखने लायक था. सभी के मुंह पर बोलबम का नारा और चेहरे पर बाबा को देखने की ललक. मंदिर को पूरी तरह से सजाया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

भक्तों की भीड़ अहले सुबह से ही थी. मंदिर के प्रवेश द्वार तक देर रात से ही लंबी कतार लगी हुई थी. साथ ही मंदिर के आसपास के दुकान भी पूजा को लेकर रातभर खुले रहे.

undefined

श्रद्धालुओं में पुरुषों और महिलाओं ने बड़े पैमाने पर अपनी भागीदारी दर्ज करायी.बच्चे-बड़े और बूढ़े सभी भक्त ‘बोलबम-बोलबम’ करते हुए मंदिर की ओर बढ़े.

undefined

भक्तों की भीड़ को देखते हुए पहाड़ी मंदिर के समिति के लोगों के अलावा पुलिस-प्रशासन के द्वारा भी सुरक्षा के चाक-चौबंद व्यवस्था किए गए थे.

undefined

भक्तों के मंदिर के मुख्य स्थल पर पहुंचते ही पहाड़ी बाबा के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो गया.

undefined

साथ ही जितने भी भक्त वहां आए थे उन्होंने जलाभिषेक किया. जलाभिषेक के लिए समिति की ओर से अलग तरह ही व्यवस्था की गयी है जिससे सभी लोग आसानी से बाबा को जल का अभिषेक करा सकें.

undefined

सावन के पहले सोमवारी के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ जमा हुई और देर रात से लेकर खबर लिखे जाने तक मंदिर में भक्त उमड़े हुए है और मंदिर के मुख्य द्वार से करीब 500 मीटर दूर-दूर तक कतार लगी हुई है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola