PHOTOS : विधानसभा घेराव में छात्रों पर लाठीचार्ज, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में 60-40 क�� नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने विधानसभा घेराव किया है. खातियान आधारित नियोजन नीति की मांग करते छात्रों ने पुरानी विधानसभा के समीप इस मैदान से इस आंदोलन की शुरुआत की. जिस दौरान छात्रों पर पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा और आंसू गैस के गोले छोड़े गए. देखें तस्वीरें…

विज्ञापन
undefined

झारखंड में 60-40 के नियोजन नीति के विरोध में छात्रों ने विधानसभा घेराव किया है. खातियान आधारित नियोजन नीति की मांग करते छात्रों ने पुरानी विधानसभा के समीप इस मैदान से इस आंदोलन की शुरुआत की. सैंकड़ों की संख्या में छात्रों ने हाथ में पोस्टर लिए विधानसभा की ओर कूच किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

इस विरोध प्रदर्शन और विधानसभा घेराव करने आए छात्रों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है. साथ ही पुलिस और छात्रों के बीच झड़प भी हुई है.

undefined

लाठीचार्ज के बाद आंदोलन कर रहे छात्र इधर उधर भागने लगे. बताया जा रहा है कि छात्रों ने भी पुलिस पर पत्थर फेंके है और जवाबी कार्रवाई करते हुए प्रशासन ने भी उनपर पत्थर फेंके.

undefined

बता दें कि इस झड़प के बाद छात्रों ने जगन्नाथ मंदिर के पास लगे बैरिकेड को तोड़कर विधानसभा के बगल वाले खेत तक पहुंच गये हैं जहां प्रशासन ने छात्रों को रोकने की कोशिश की.

undefined

साथ ही छात्रों को कंट्रोल करने के लिए पुलिस की ओर से आंसू गैस के गोले भी छोड़े गए जिसके बाद छात्र अलग-टीहलग पड़ गए.

undefined

बता दें कि इस विधानसभा घेराव में छात्र 60-40 आधारित नियोजन नीति को वापस लेते हुए खातियान आधारित नियोजन नीति लागू करने की मांग कर रहे है. साथ ही ओबीसी आरक्षण 7 जिलों में शून्य को वापस लेते हुए जनसंख्या अनुसार जातिगत आरक्षण को सुनिश्चित करने की भी मांग है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola