ePaper

रांची में ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों पर महज 10 माह में लगा 7. 83 करोड़ का जुर्माना, इन वजहों के लिए सबसे ज्यादा

Updated at : 20 Oct 2021 12:01 PM (IST)
विज्ञापन
रांची में ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों पर महज 10 माह में लगा 7. 83 करोड़ का जुर्माना, इन वजहों के लिए सबसे ज्यादा

राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों से सात करोड़ 83 लाख 42 हजार का जुर्माना वसूला गया है. इसमें सबसे ज्यादा संख्या जुर्माना बिना सीट बेल्ट लगाए और बिना हेलमेट पहने पीछे बैठने वालों की है. वो भी ये आंकड़ा महज 10 माह का है.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News रांची : राजधानी की यातायात पुलिस ने ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों से जनवरी से 18 अक्तूबर 2021 तक सात करोड़ 83 लाख 42 हजार रुपये का जुर्माना काटा है़. सबसे दिलचस्प है कि पुलिस ने बिना हेलमेट के पीछे बैठनेवालों और बिना सीट बेल्ट के चलनेवालों से सबसे ज्यादा जुर्माना काटा है.पिछले दस माह में बिना हेलमेट के दोपहिया के पीछे बैठनेवालों की संख्या- 7959 है, जबकि बिना सीट बेल्ट के चलनेवालों की संख्या-4328 है. वहीं अन्य तरह का ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों में बिना लाइसेंस, प्रदूषण सर्टिफिकेट के बिना, रांग साइड तथा सिग्नल तोड़नेवाले शामिल हैं.

इन जगहों पर हुई अधिक कार्रवाई :

ट्रैफिक पुलिस विभिन्न चौक चौराहों पर ट्रैफिक नियम तोड़नेवालों पर कार्रवाई करती है. सबसे अधिक जेल चौक, लालपुर चौक, कांटाटोली चौक, मेन रोड, सुजाता चौक, अरगोड़ा चौक, रातू रोड के न्यू मार्केट चौक और करमटोली चौक में नियम तोड़नेवालों पर जुर्माना किया गया है़. मार्च, अगस्त और सितंबर माह में एक करोड़ से अधिक जुर्माना काटा गया है़

ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाना सबक है़ लोगों में सिविक सेंस आ जाये, ताे ट्रैफिक में सुधार हो सकता है़ हेलमेट व सीट बेल्ट वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए है़ सीट बेल्ट एयर बैग से कनेक्ट होता है़ सीट बेल्ट पहनने से दुर्घटना के समय एयर बैग खुल जाता है.

जीतवाहन उरांव, ट्रैफिक डीएसपी

महीना            बिना हेलमेट                        बिना सीट बेल्ट

जनवरी 495 156

फरवरी 1287 364

मार्च 1233 360

अप्रैल 826 333

मई 57 300

जून 89 633

जुलाई 600 600

अगस्त 1441 693

सितंबर 1287 528

18 अक्तूबर तक 644 361

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola