ePaper

Jharkhand News : झारखंड आरजेडी में जान फूंकने की तैयारी, दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे तेजस्वी यादव

Updated at : 18 Sep 2021 2:15 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : झारखंड आरजेडी में जान फूंकने की तैयारी, दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे तेजस्वी यादव

तेजस्वी यादव आज शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे पटना से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. राजद कार्यकर्ताओं द्वारा यहां उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे.

विज्ञापन

Jharkhand RJD News, रांची न्यूज : बिहार के नेता प्रतिपक्ष व राजद (राष्ट्रीय जनता दल) के कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव आज शनिवार को दो दिवसीय दौरे पर रांची आ रहे हैं. रांची एयरपोर्ट पर राजद (आरजेडी) कार्यकर्ताओं द्वारा इनका स्वागत किया जायेगा. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा व अल्बर्ट एक्का की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. झारखंड में राजद को मजबूत करने के लिए अब वे हर माह रांची आयेंगे.

बताया जा रहा है कि तेजस्वी यादव आज शनिवार को दोपहर साढ़े तीन बजे पटना से रांची स्थित बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे. राजद कार्यकर्ताओं द्वारा यहां उनका स्वागत किया जाएगा. इसके बाद वे भगवान बिरसा मुंडा, अलबर्ट एक्का, कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा पर माल्यापर्ण करेंगे. इसके बाद राजद के नेताओं से वे मुलाकात करेंगे.

Also Read: Jharkhand News :रूपा तिर्की की मौत की गुत्थी सुलझाने में जुटी सीबीआई पहुंची रांची, मां व बहन से कर रही पूछताछ

राजद सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव कल रविवार (19 सितंबर) को कार्निवाल हॉल में झारखंड विभिन्न जिलों से आए कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. इसके बाद वे पटना के लिए रवाना होंगे. झारखंड में राजद में जान फूंकने के लिए वे अब हर महीने रांची आएंगे और आगे की रणनीति तय करेंगे.

Also Read: झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन बोले, करमा पर अपनी सभ्यता-संस्कृति को और समृद्ध बनाने का लें संकल्प

आपको बता दें कि झारखंड में राजद से चतरा विधायक सत्यानंद भोक्ता हेमंत सोरेन की सरकार में श्रम मंत्री हैं. 2019 के विधानसभा चुनाव में राजद के टिकट से चुनाव लड़कर सत्यानंद भोक्ता विधानसभा पहुंचे थे.

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola