ePaper

Jharkhand News : राज्य में आठवीं कक्षा तक के बच्चों का कैसे होगा प्रोमोशन ? झारखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

Updated at : 02 Apr 2021 9:02 AM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand News : राज्य में आठवीं कक्षा तक के बच्चों का कैसे होगा प्रोमोशन ? झारखंड प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने जारी किया आदेश

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में भी कोविड के कारण परीक्षा नहीं हुई थी. जबकि पिछले वर्ष कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा जनवरी में ही ले ली गयी थी. पर कोविड 19 के कारण कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में असफल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा नहीं हुई थी. विद्यार्थियों को 20 फीसदी ग्रेस मार्क्स देकर अगली कक्षा में प्रोमोट किया गया था.

विज्ञापन

Jharkhand News, Ranchi News, Class 8 Promotion 2021 In Jharkhand रांची : राज्य में कक्षा आठ तक के बच्चे बिना परीक्षा अगली कक्षा में प्रोमोट होंगे. प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने इसका पत्र गुरुवार को जारी कर दिया. सभी उपायुक्त को इस संबंध में पत्र भेज दिया गया है़ राज्य के विद्यालयों में कक्षा आठ तक लगभग 35 लाख बच्चे नामांकित हैं. कोविड-19 के कारण लगातार दूसरी बार कक्षा सात तक के बच्चे बिना परीक्षा दिये अगली कक्षा में प्रोमोट हुए हैं.

शैक्षणिक सत्र 2020-21 में भी कोविड के कारण परीक्षा नहीं हुई थी. जबकि पिछले वर्ष कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा जनवरी में ही ले ली गयी थी. पर कोविड 19 के कारण कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में असफल विद्यार्थियों के लिए विशेष परीक्षा नहीं हुई थी. विद्यार्थियों को 20 फीसदी ग्रेस मार्क्स देकर अगली कक्षा में प्रोमोट किया गया था.

उल्लेखनीय है कि कोविड-19 के कारण राज्य में पिछले वर्ष 17 मार्च से विद्यालय बंद है. कक्षा अाठ से 12वीं तक कक्षाएं शुरू की गयी है, पर कक्षा सात तक की पढ़ाई शुरू नहीं हुई है. बच्चों को अगली कक्षा में प्रोमोट करने के पूर्व देश के अन्य राज्यों में इस संदर्भ में लिये गये निर्णय को भी देखा गया है. राज्य में आठवीं कक्षा तक के बच्चों का प्रोमोशन होने तथा News in Hindi से अपडेट के लिए बने रहें हमारे साथ.

Posted By : Sameer Oraon

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola