ePaper

JAC Board Result 2023 से पहले आ गया CBSE Board 12th Results 2023, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

Updated at : 12 May 2023 12:23 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board Result 2023 से पहले आ गया CBSE Board 12th Results 2023, डायरेक्ट लिंक से चेक करें रिजल्ट

झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council- JAC Results 2023) से पहले सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा के परिणाम (CBSE Board 12th Results 2023) जारी कर दिया गया है. जल्द ही सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट भी जारी किये जायेंगे.

विज्ञापन

झारखंड अधिविद्य परिषद (Jharkhand Academic Council- JAC Results 2023) से पहले सीबीएसई की ओर से 12वीं की परीक्षा का परिणाम (CBSE Board 12th Results 2023) जारी कर दिया गया है. जल्द ही सीबीएसई 10वीं के रिजल्ट भी जारी किये जायेंगे. झारखंड से भी हजारों विद्यार्थियों ने परक्षा दी थी. 12वीं का रिजल्ट स्टूडेंट्स इस लिंक Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2023, Senior School Certificate Examination (Class XII) Results, और Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2023 पर देख सकते हैं. बच्चे परीक्षा परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर देख सकते हैं. इसके साथ ही, विद्यार्थी अपने परीक्षा परिणाम डिजीलॉकर digilocker.gov.in में भी चेक कर सकते हैं.

16.9 लाख बच्चों ने दी थी 12वीं की परीक्षा

बता दें कि शुक्रवार को सीबीएसई बोर्ड की ओर से 12वीं की परीक्षा के जो परिणाम जारी किये गये हैं, उनमें 87.33 प्रतिशत बच्चे पास घोषित किये गये हैं. पिछले साल की तुलना में इस वर्ष पास होने वाले विद्यार्थियों की संख्या 5 प्रतिशत कम है. वर्ष 2023 में 16.9 लाख विद्यार्थियों ने सीबीएसई 12वीं के एग्जाम इस वर्ष दिये थे. इनमें 7.4 लाख छात्राएं थीं, जबकि 9.51 लाख विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे. 5 ऐसे परीक्षार्थी भी थे, जिन्होंने अपना ‘अन्य’ की श्रेणी में अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था.

36 दिन में सीबीएसई ने ली थी 115 विषयों की परीक्षा

सीबीएसई ने 36 दिन में 115 विषयों की परीक्षा ली थी. इस बार जो रिजल्ट आये हैं, उसमें सबसे ज्यादा पास परसेंटेज 99.91 फीसदी तिरुवनंतपुरम जोन का है. इस मामले में प्रयागराज फिसड्डी साबित हुआ है. इस जोन में सिर्फ 78.05 फीसदी बच्चे पास हुए हैं.

90.68 फीसदी लड़कियां हुईं हैं पास, लड़कों से 6.01 फीसदी अधिक

देश भर में 90.68 फीसदी बच्चियां पास हुईं हैं, जो लड़कों की तुलना में 6.01 फीसदी अधिक है. 1.36 फीसदी बच्चों ने 95 फीसदी से अधिक अंक हासिल किये हैं. पुणे रीजन के 87.28 फीसदी बच्चे पास हुए हैं. कोरोना काल के पहले वर्ष 2019 में जब 12वीं की परीक्षा हुई थी, तो उसमें 83.40 फीसदी बच्चे पास हुए थे. इस वर्ष उससे ज्यादा बच्चे पास हुए हैं.

6.80 फीसदी बच्चों को मिले 90 फीसदी या अधिक अंक

उल्लेखनीय है कि जितने विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, उनमें से 6.80 फीसदी ने 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किये हैं. इस तरह देखेंगे तो पायेंगे कि 1,12,838 बच्चों ने 90 फीसदी या उससे अधिक अंक हासिल किये हैं.

Also Read: CBSE 12th Result 2023: सिर्फ इतने छात्र ला पाए 95 प्रतिशत से ऊपर नंबर, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
कहां और कैसे चेक करें अपना रिजल्ट

1. सीबीएसई बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in पर जाएं.

2. होमपेज पर आपको तीन लिंक Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2023, Senior School Certificate Examination (Class XII) Results, और Senior School Certificate Examination (Class XII) Results 2023 मिलेंगे. इनमें से किसी भी लिंक को क्लिक करें.

3. अब अपना रोल नंबर, स्कूल का नंबर और अपना एडमिट कार्ड नंबर दर्ज करें. ये सभी जानकारी आपके एडमिट कार्ड में मौजूद हैं.

4. रोल नंबर, स्कूल का नंबर और एडमिट कार्ड आईडी डालने के बाद सबमिट का बटन दबा दें. जैसे ही आप सबमिट का बटन दबायेंगे, रिजल्ट आपके स्क्रीन पर होगा.

5. अपना रिजल्ट चेक करने के बाद आप उसे डाउनलोड भी कर सकते हैं.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola