झारखंड: नक्सलियों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को केंद्र से मिली शाबाशी, 2022 से अब तक 745 को किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

आइजी अभियान के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियां केवल कोल्हान तक सीमित हैं. इसे भी मुक्त कराने के लिए झारखंड पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस बल अग्रसर हैं.

विज्ञापन

रांची: केंद्रीय गृह सचिव ने झारखंड से नक्सलियों के उन्मूलन की दिशा में की गयी कार्रवाई को लेकर झारखंड पुलिस के काम की सराहना की है. यह जानकारी बुधवार को पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आइजी अभियान एवी होमकर ने दी. आइजी अभियान ने बताया कि वर्ष 2022-23 में सुरक्षाबलों ने कुल 745 नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. वहीं, दूसरी ओर मुठभेड़ में 20 नक्सली मारे गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

इनमें 25 लाख के इनामी गौतम पासवान, सैक सदस्य अजीत उरांव के अलावा पांच लाख के इनामी नक्सली अमर गंझू, जोनल कमांडर अजय यादव व सब जोनल कमांडर लजीम अंसारी शामिल हैं. वर्ष 2022 से लेकर अब तक 38 नक्सली सरेंडर कर चुके हैं. उक्त अवधि में लेवी के रूप में वसूले गये एक करोड़ 10 लाख 71 हजार रुपये बरामद किये हैं. आइजी अभियान के अनुसार, नक्सलियों की गतिविधियां केवल कोल्हान तक सीमित हैं. इसे भी मुक्त कराने के लिए झारखंड पुलिस बल और केंद्रीय पुलिस बल अग्रसर हैं.

Also Read: झारखंड: मुठभेड़ में जख्मी नाबालिग को जंगल में छोड़कर भागे नक्सली, पुलिस ने ऐसे बचायी जान, देखें VIDEO

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola