रांची पुलिस को बड़ी सफलता, PLFI का रिजनल कमांडर तिलकेश्वर गोप समेत 2 गिरफ्तार
Published by : Sameer Oraon Updated At : 27 Jan 2023 10:00 AM
जिसके बाद पुलिस ने जिंद गांव के समीपवर्ती जंगल के संभावित ठिकानों की घेराबंदी कर छापेमारी करना शुरू कर दिया. इसी क्रम में तिलकेश्वर गोप और सूरज गोप को गिरफ्तार कर लिया गया.
रांची पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. दरअसल पीएलएफआई का रिजनल कमांडर तिलकेश्वर समेत 2 उग्रवादी को गिरफ्तार कर लिया गया है. जानकारी के अनुसार एसएसपी किशोर कौशल को गुप्त सूचना मिली की कुछ हथियारबंद उग्रवादी रांची के अनगढ़ा क्षेत्र में भ्रमणशील हैं, और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के फिराक में है. जिसके बाद ग्रामीण एसपी के निर्देश पर एक छापेमारी दल का गठन किया गया. जिसका नेतृत्व सिल्ली पुलिस उपाधीक्षक कर रहे थे.
जिसके बाद पुलिस ने जिंद गांव के समीपवर्ती जंगल के संभावित ठिकानों की घेराबंदी कर छापेमारी करना शुरू कर दिया. इसी क्रम में तिलकेश्वर गोप और सूरज गोप को गिरफ्तार कर लिया गया. उनके पास से 1 रायफल, 303 देशी बोर की देशी बंदूक, 10 गोली समेत, पीएलएफआई का पर्चा समेत कई सामान बरामद हुआ है. फिलहाल पुलिस उनलोगों से पूछताछ कर रही है.
तिलकेश्वर का रांची खूंटी समेत आसपास के कई इलाकों में आतंक था. उनकी गिरफ्तारी संगठन के लिए बड़ा बड़ा झटका माना जा रहा है. उस पर झारखंड के विभिन्न थानों में हत्या, रंगदारी समेत कई मामले दर्ज है. आपको बता दें कि उनके इशारे पर ही ठेकेदारों और व्यवसायियों से लेवी वसूली की जाती थी.
बता दें कि इस छापेमारी में सिल्ली पुलिस उपाधीक्षक ख्रीस्टोफर केरकेट्टा, अनगड़ा थाना प्रभारी ब्रजेश कुमार, अनगड़ा थाना के ही रितेश लकड़ा, सचिन लकड़ा, रांची तकनिकी शाखा के बलेंद्र कुमार, आरक्षी प्रवीण तिवारी, समेत सैप के जवान और सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










