ePaper

झारखंड : नक्सलियों ने लेवी के लिए पुल का काम रोका, मुंशी को पीटा

Updated at : 22 Dec 2023 5:56 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड : नक्सलियों ने लेवी के लिए पुल का काम रोका, मुंशी को पीटा

विकास कार्यों में लेवी की मांग की जा रही है. जिन योजनाओं में लेवी की राशि नहीं मिल रही है, उसका कार्य बंद करा दिया जा रहा है. इसके पूर्व महुडंड में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन व मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था

विज्ञापन

पांडू: थाना क्षेत्र के ग्राम नेउरी-पोखरी के बीच बांकी नदी पर बन रहे पुल का निर्माण कार्य नक्सलियों ने रोक दिया है. लेवी नहीं मिलने से नाराज नक्सलियों ने निर्माण कार्य करा रहे मुंशी को भी पीटा है. बताया जाता है कि मंगलवार की रात पांच-छह की संख्या में हथियारबंद नक्सली निर्माण स्थल पर पहुंचे थे. उक्त पुल निर्माण कार्य की आधारशिला छह नवंबर को विश्रामपुर विधायक रामचंद्र चंद्रवंशी ने रखी थी. नक्सलियों द्वारा मुंशी के साथ मारपीट की घटना के बाद से इलाके में दहशत है. पुलिस नक्सलियों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी कर रही है. हाल के दिनों में नक्सलियों की गतिविधि बढ़ी है. विकास कार्यों में लेवी की मांग की जा रही है. जिन योजनाओं में लेवी की राशि नहीं मिल रही है, उसका कार्य बंद करा दिया जा रहा है. इसके पूर्व महुडंड में सड़क निर्माण कार्य में लगे वाहन व मशीन को नक्सलियों ने आग के हवाले कर दिया था.

पुलिस ने तीन नाबालिग सहित 18 लड़कियों को कराया मुक्त

मेदिनीनगर शहर थाना क्षेत्र के हनुमान नगर गुरयाही से बुधवार की देर रात करीब 9:30 बजे महिला थाना प्रभारी के नेतृत्व में रेस्क्यू कर तीन नाबालिग सहित 18 लड़कियों को शहर थाना लाया गया. इसकी जानकारी सीडब्ल्यूसी को दी गयी. सीडब्ल्यूसी ने तीनों को नाबालिग के पूछताछ के बाद बालिका सुधार गृह भेज दिया. इसकी सूचना उनके परिजनों को दे दी गयी है. जबकि अन्य 15 युवतियों से पूछताछ की जा रही है. ये सभी विभिन्न जिले की रहने वाली हैं.

एसडीपीओ सुरजीत कुमार ने बताया कि नाबालिग के भाई द्वारा गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था. जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई कर इन्हें बरामद किया. उन्होंने कहा कि बालिग लड़कियों के परिजन को भी सूचना दी गयी है. परिजन के आने के बाद उन्हें सौंप दिया जायेगा. पूछताछ के क्रम में लड़कियों ने बताया कि वे स्वेच्छा से मेदिनीनगर में आकर काम कर रही थीं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola