मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ईडी से मांग सकते हैं समय, जमीन खरीद बिक्री मामले में होनी है पूछताछ

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 14 Aug 2023 10:40 AM

विज्ञापन

भानु प्रताप के खिलाफ सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जमीन खरीद-बिक्री के मामले सीएम हेमंत सोरेन को समन भेज कर पूछताछ के लिए 14 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया

विज्ञापन

प्रवर्तन निदेशालय (इडी) ने मुख्यमंत्री से पूछताछ के लिए 14 अगस्त की तिथि निर्धारित की है. हालांकि, मुख्यमंत्री इडी से समय बढ़ाने की मांग करेंगे. समाचार लिखे जाने तक मुख्यमंत्री की ओर से समय मांगे जाने से संबंधित कोई पत्र इडी को नहीं भेजा गया था. उनके द्वारा 14 अगस्त को ही पत्र भेज कर अपनी व्यस्तता का उल्लेख करते हुए समय मांगे जाने की संभावना जतायी जा रही है.

इडी ने बडगाईं अंचल के राजस्व कर्मचारी भानु प्रताप के खिलाफ सदर थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर जमीन खरीद-बिक्री के मामले उन्हें समन भेज कर पूछताछ के लिए 14 अगस्त को हाजिर होने का निर्देश दिया है. सदर थाने में इडी द्वारा साझा की गयी सूचना के आलोक में राजस्व कर्मचारी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola