झारखंड के IPS अफसरों को है जमीन और फ्लैट से ज्यादा प्यार, जानें किनके पास है कितनी की संपत्ति

Updated at : 22 Feb 2023 9:06 AM (IST)
विज्ञापन
झारखंड के IPS अफसरों को है जमीन और फ्लैट से ज्यादा प्यार, जानें किनके पास है कितनी की संपत्ति

एडीजी जैप प्रशांत सिंह के पास 1. 56 करोड़ रुपये की संपत्ति है. जबकि एडीजी आरके मल्लिक के पास तीन करोड़ 50 लाख की संपत्ति, एडीजी होमगार्ड सुमन गुप्ता के पास रांची के अशोक नगर में एक करोड़ और हरमू में 21 लाख का घर है.

विज्ञापन

झारखंड कैडर के आइपीएस अफसरों को जमीन और फ्लैट से ज्यादा प्यार है. कई के पास व्यवसायिक भूखंड और दुकानें भी हैं. इनमें कई अफसरों की पत्नी के नाम से से भी संपत्ति है. आइपीएस अफसरों ने इस साल के संपत्ति का ब्योरा केंद्र सरकार को भेज दिया है. डीजीपी अजय सिंह के पास 32 लाख की संपत्ति है. रेल एडीजी अनिल पालटा के पास 3.14 करोड़ व डीजी ट्रेनिंग अनुराग गुप्ता के पास 2.33 करोड़ की संपत्ति है.

इसी तरह एडीजी जैप प्रशांत सिंह के पास 1. 56 करोड़ रुपये की संपत्ति है. जबकि एडीजी आरके मल्लिक के पास तीन करोड़ 50 लाख की संपत्ति, एडीजी होमगार्ड सुमन गुप्ता के पास रांची के अशोक नगर में एक करोड़ और हरमू में 21 लाख का घर है. आइजी एचआर अखिलेश झा के पास एक करोड़ की संपत्ति है.

एडीजी ट्रेनिंग प्रिया दुबे के पास 2.55 करोड़ की संपत्ति, एटीएस एसपी सुरेंद्र झा के पास 2.73 करोड़, एसटीएफ डीआइजी अनूप बिरथरे के पास चार करोड़, डीआइजी क्रांति गड़देशी के पास करीब पांच करोड़ की संपत्ति है. धनबाद एसएसपी के पास एक करोड़ की जमीन, रांची एसएसपी किशोर कौशल के पास 43 लाख का एक फ्लैट और साहिबगंज एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा के पास 15 लाख की जमीन हरमू में है.

अजय कुमार सिंह, डीजीपी

दिल्ली के वसंत कुंज में वर्ष 2002 में 21 लाख रुपये का फ्लैट लिया था, रांची के मेन रोड में ब्लेयर अपार्टमेंट में 11 लाख का एक फ्लैट और रांची के सुकुरहुट्टू में 84 हजार की जमीन है.

अनिल पालटा, डीजी रेल

रांची के कांके सांगा में 57,500 रुपये की जमीन. बरियातू में 40 लाख का फ्लैट, हरियाणा के पंचकुला में 2.26 करोड़ का फ्लैट. कोलकाता में 1.47 करोड़ का फ्लैट.

अनुराग गुप्ता, डीजी ट्रेनिंग

यूपी के गौतमबुद्ध नगर के सेक्टर-45 में 85 लाख का फ्लैट, सेक्टर-17 में 31.24 लाख का फ्लैट, हरियाणा में पैतृक संपत्ति एक करोड़ की, बोड़ेया में 17.50 लाख की जमीन, कांके के सांगा में 87 हजार 500 मूल्य की जमीन

आरके मल्लिक, एडीजी (वा)

कटकमसांडी में 12 लाख की जमीन, कांके के सांगा में 40 हजार की जमीन, सहरसा में पैतृक जमीन व घर 2.90 करोड़ का, रांची के पुंदाग में 45.33 लाख की जमीन व निर्माणाधीन आवास.

प्रिया दुबे, आइजी ट्रेनिंग

दिल्ली में 55 लाख का घर, डिफेंस काॅलोनी में ही 54 लाख का व्यावसायिक भूखंड, रांची के अशोक नगर में 50 लाख का घर, आरा में 50 लाख का कृषि योग्य भूमि व बरियातू में 50 लाख का एक फ्लैट

अखिलेश झा आइजी एचआर :

रांची के बोड़ेया में 11 लाख की जमीन, कटहल मोड़ में 23 लाख की जमीन, कटहल मोड़ के गुटुवा में 43 लाख का घर और दरभंगा में 25 लाख की पैतृक संपत्ति

सुरेंद्र कुमार झा एसपी एटीएस :

पटना के राजीव नगर में पत्नी के नाम से दो करोड़ रुपये की जमीन. 10 लाख रुपये मूल्य की छह दुकानें, 3.10 लाख मूल्य की एक दुकान और 30 लाख रुपये का एक घर. रांची के कांके में 29 लाख रुपये का 38 डिसमिल जमीन.

प्रशांत सिंह एडीजी जैप :

लखनऊ के गोमती नगर में चार लाख की जमीन. कानपुर में 35 लाख का घर. रांची के डोरंडा में 7.50 लाख का घर. यूपी के नोयडा में एक फ्लैट 45 लाख का व दूसरा 65 लाख का फ्लैट.

अनूप बिरथरे :

यूपी के ललितपुर में पैतृक कृषि योग्य संपत्ति 1.80 करोड़ की, 80 लाख का घर. ग्वालियर में 35 लाख का घर, रांची के बोड़ेया में 95 लाख का 13 डिसमिल जमीन व कांके में 22 लाख की एक अन्य जमीन

क्रांति कुमार गड़देशी डीआइजी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति :

आंध्र प्रदेश के विशाखापत्तनम में 49.75 लाख का 1600 स्कवायर फीट जमीन, इस्ट गोदावरी में 1.95 करोड़ का पत्नी के नाम से व्यवसायिक भूखंड व पत्नी के नाम से 35 लाख का घर. ईस्ट गोदावरी में ही कृषि योग्य भूमि, गिफ्ट में पत्नी को मिला 35 लाख का घर, 20 लाख की दुकान, व्यवसायिक स्थान 13 लाख का व तेलंगाना के कोंडापुर में पत्नी के नाम से दो करोड़ का घर.

मो अर्शी जैप-7 कमांडेंट : लखनऊ में जमीन का तीन प्लॉट. कुल रकवा 7800 वर्ग फीट.

किशोर कौशल एसएसपी रांची : रांची के बरियातू में 43 लाख 50 हजार का एक फ्लैट

अनुरंजन किस्पोट्टा एसपी साहिबगंज : रांची के हरमू में 15 लाख 23 हजार की एक जमीन

सुमन गुप्ता एडीजी होमगार्ड : रांची के अशोक नगर में एक करोड़ का घर और हरमू में 21 लाख रुपये का घर

संजीव कुमार एसएसपी धनबाद : रांची के पुंदाग में पत्नी के नाम से एक करोड़ पांच लाख मूल्य का 40 डिसमिल जमीन

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola