ePaper

रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी पूर्व मंत्री राजा पीटर को हाईकोर्ट से मिली जमानत

Updated at : 13 Dec 2023 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड के आरोपी पूर्व मंत्री राजा पीटर को हाईकोर्ट से मिली जमानत

एनआइए ने पूर्व उत्पाद मंत्री राजा पीटर को रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकर्ता बताते हुए 9 अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार किया था. उस समय से राजा पीटर जेल में बंद हैं.

विज्ञापन

Jharkhand High Court Grants Bail to Raja Peter|तमाड़ के तत्कालीन विधायक व झारखंड के पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड में आरोपी पूर्व उत्पाद मंत्री गोपाल कृष्ण पातर उर्फ राजा पीटर को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गयी है. जस्टिस एस चंद्रशेखर व जस्टिस रत्नाकर भेंगरा की खंडपीठ ने मामले में सुनवाई पूरी होने के बाद याचिका को स्वीकार करते हुए जमानत प्रदान की. खंडपीठ ने प्रार्थी गोपाल कृष्ण पातर द्वारा हिरासत में बितायी गयी अवधि तथा ट्रायल में गवाहों की अधिकता को देखते हुए कुछ शर्तों के साथ जमानत की सुविधा प्रदान की. इससे पहले सुनवाई के दौरान प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता अभिषेक कुमार ने खंडपीठ को बताया कि राजा पीटर साढ़े छह वर्ष से जेल में बंद हैं. इस मामले में गवाहों की संख्या भी अधिक है. उन्होंने हिरासत अवधि को देखते हुए उनके मुवक्किल को जमानत देने का आग्रह किया. इसी आधार पर कोर्ट ने राजा पीटर की जमानत अर्जी मंजूर कर ली.

2017 में एनआइए ने केस को टेकओवर किया

नेशनल इंवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआइए) ने पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या मामले को 28 जून 2017 को टेकओवर किया और इसकी जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान एनआइए ने झारखंड के पूर्व उत्पाद मंत्री राजा पीटर को रमेश सिंह मुंडा हत्याकांड का मुख्य षड्यंत्रकर्ता बताते हुए 9 अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार किया था. उस समय से राजा पीटर जेल में बंद हैं. एनआइए ने इस मामले में पांच प्रोटेक्टेड गवाहों की गवाही दर्ज करायी है.

Also Read: झारखंड के पूर्व मंत्री राजा पीटर की पत्नी आरती NCP सांसद सुप्रिया सुले से मिली, शरद पवार के मार्च में रांची आने की संभावना

9 जुलाई 2008 को हुई थी रमेश सिंह मुंडा की हत्या

नौ जुलाई 2008 को बुंडू के एसएस हाइस्कूल मैदान में एक समारोह में रमेश सिंह मुंडा भाषण दे रहे थे. उसी दौरान नक्सलियों ने हमला कर दिया. इस घटना में रमेश सिंह मुंडा सहित चार लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी. मामले की जांच रांची पुलिस के अलावा सीआइडी भी कर चुकी है. घटना के नौ वर्षों के बाद एनआइए ने जांच शुरू की थी. राजा पीटर के अंगरक्षक शेषनाथ सिंह खरवार को सात अक्टूबर 2017 को गिरफ्तार किया गया था. घटना में शामिल रहे नक्सली कुंदन पाहन ने 27 मई 2017 को आत्मसमर्पण किया था. आरोपी राजा पीटर की जमानत याचिका झारखंड हाईकोर्ट से पूर्व में दो बार खारिज हो चुकी है. सुप्रीम कोर्ट ने भी राजा पीटर को जमानत देने से इनकार कर दिया था.

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola