झारखंड के नये डीजीपी बने अनुराग गुप्ता, IPS अधिकारी अजय कुमार सिंह को दी गयी अब ये जिम्मेदारी
Published by : Sameer Oraon Updated At : 26 Jul 2024 8:52 AM
झारखंड के डीजीपी अजय कुमार सिंह को स्थांतरण कर दिया गया है. वहीं, आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
रांची : वरिष्ठ आइपीएस अधिकारी अनुराग गुप्ता को झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया है. इसके साथ साथ वह सीआईडी व एसीबी के डीजी का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे. वहीं, राज्य के डीजीपी के पद पर पदस्थापित अजय कुमार सिंह को स्थांतरित करते हुए पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है. इससे संबंधित अधिसूचना गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी कर दी है.
आइपीएस अधिकारी प्रशांत सिंह का भी ट्रांसफर
वहीं, झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत प्रशांत सिंह को स्थातंरण करते हुए संचार एवं तकनीकी सेवाएं रांची के पद पदस्थापिक किया जाता है. राज्यपाल सीपी राधा कृष्णन के आदेश से सरकार के अपर सचिव शैलेश कुमार सिन्हा ने अधिसूचना जारी कर दी है.
कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं अनुराग गुप्ता
उल्लेखनीय है कि अनुराग गुप्ता अब तक केवल सीआईडी डीजी और एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) के डीजी का पदभार संभाल रहे थे. लेकिन अब उन्हें झारखंड डीजीपी का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. बता दें कि आइपीएस अनुराग गुप्ता झारखंड पुलिस में कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं. वह कई जिलों के एसपी के तौर पर भी काम कर चुके हैं. इसके अलावा वह बोकारो रेंज के डीआईजी के पद पर भी रह चुके हैं. झारखंड पुलिस मुख्यालय में वे लंबे समय तक एडीजी स्पेशल ब्रांच के पद पर भी थे.
बीते साल 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को बनाया गया था डीजीपी
बता दें कि बीते साल नीरज सिन्हा के सेवानिवृत्त होने के पश्चात 1989 बैच के आइपीएस अधिकारी अजय कुमार सिंह को बीते साल झारखंड का नया डीजीपी बनाया गया था. वह इससे पहले एसीबी का डीजी और झारखंड पुलिस हाउसिंग कॉर्पोरेशन लिमिटेड के अध्यक्ष का पदभार संभाल चुके हैं. इसके अलावा वह हजारीबाग, धनबाद समेत कई जिलों में बतौर एसपी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. इसके अलावा वह बिहार के कई जिलों के एसपी रह चुके हैं.
Also Read: झारखंड के खान विभाग ने 10400 करोड़ रुपये की वसूली रॉयल्टी, सबसे अधिक कोयला से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










