झारखंड सीएम हेमंत सोरेन से ऐसी रही अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान की मुलाकात, देखें तस्वीरें

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने औपचारिक मुलाकात की. हेमंत सोरेन से कई मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल ने चर्चा की. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे.

विज्ञापन
undefined

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आज यानी 02 जून को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने मुलाकात की. हेमंत सोरेन ने अरविंद केजरीवाल को पुष्प का गुच्छा देकर स्वागत किया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का भी सीएम हेमंत सोरेन ने भव्य स्वागत किया. पुष्प का बुके देकर हेमंत सोरेन ने अपने आवास पर स्वागत किया.

undefined

दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल सीएम हेमंत सोरेन के आवास पर पहुंचे. जहां एक-दूसरे ने हाथ जोड़कर जोहार किया.

undefined

सीएम हेमंत सोरेन से कई मुद्दों पर अरविंद केजरीवाल ने चर्चा की. मुलाकात का मुख्य एजेंडा था केंद्र के अध्यादेश के खिलाफ समर्थन. इस दौरान पंजाब के सीएम भगवंत मान भी मौजूद रहे.

undefined

बता दें कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल मोदी सरकार के इस अध्यादेश के खिलाफ विपक्ष को एकजुट कर रहे हैं. देश की सभी पार्टियों से समर्थन मांग रहे हैं. कई पार्टियों के मुखिया से वह इस संबंध में बात कर चुके हैं. इसी सिलसिले में झारखंड के सीएम से भी समर्थन मांगा है.

undefined

केजरीवाल के साथ पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और राज्यसभा सांसद संजय सिंह, राघव चड्ढा, दिल्ली सरकार की शिक्षा मंत्री आतिशी मार्लेना और दिल्ली विधानसभा केसदस्य विनय मिश्र मौजूद थे. इस दौरान झारखंड से राज्यसभा सांसद और झामुमो की महिला नेता महुआ माजी भी मौजूद थीं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola