शिक्षकों से बोले सीएम हेमंत सोरेन, ऐसा पुरस्कार देंगे कि आप कभी सोच भी नहीं सकते

झारखंड में 3469 हाई स्कूल शिक्षकों की नियुक्ति बाद सीएम हेमंत सोरेन बड़ा ऐलान किया है. सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सभी विद्यालयों की ग्रेडिंग होगी और अव्वल स्कूलों के शिक्षकों को पुरस्कार दिया जाएगा. सीएम ने शिक्षकों से कहा कि ऐसा पुरस्कार देंगे कि आप कभी सोच भी नहीं सकते.
झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालयों के शुभारंभ के बाद हजारों शिक्षकों की बहाली हुई. शुक्रवार को सभी नवनियुक्त शिक्षकों को सीएम हेमंत सोरेन ने नियुक्ति पत्रा सौंपा. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कई अहम ऐलान किए. जिसमें से एक है कि राज्य के सभी स्कूलों की ग्रेडिंग होगी. फिर अव्वल स्कूलों के शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा.
राज्य में होंगे 5000 से अधिक उत्कृष्ट विद्यालय
नवनियुक्त शिक्षकों को शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि हमने झारखंड में 80 उत्कृष्ट विद्यालय बनाएं. आगे चलकर राज्य में 5000 से अधिक उत्कृष्ट विद्यालय होंगे. लेकिन इन उत्कृष्ट विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाए रखना शिक्षकों की जिम्मेदारी है.
‘शिक्षकों को देंगे ऐसा पुरस्कार कि कभी सोच भी नहीं सकते’
सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले वाले समय में राज्य के सभी स्कूलों की ग्रेडिंग होगी. जिसके बाद टॉप थ्री में आने वाले स्कूलों के शिक्षकों को पुरस्कृत किया जाएगा. हालांकि, क्या पुरस्कार दिया जाएगा अभी इसका जिक्र नहीं किया गया है. लेकिन इतना इशारा जरूर किया किया गया कि यह पुरस्कार काफी बड़ा होगा. मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘सफल स्कूलों के शिक्षकों को एक विशेष रूप में पैकेज दिया जाएगा, जिसका अभी जिक्र नहीं होगा. यह ऐसा पुरस्कार होगा, जो आप कभी सोच भी नहीं सकते हैं.’
मातृभाषा का ज्ञान बहुत जरूरी है। यही वजह है कि शिक्षक बहाली में स्थानीय भाषा के शिक्षकों की भी नियुक्ति की गई है। आप सभी किसी ना किसी स्कूल में जाएंगे। उन स्कूलों और बच्चों की जिम्मेदारी आप पर होगी।
आने वाले समय में सरकार स्कूलों की ग्रेडिंग भी करेगी। जो इस ग्रेडिंग में प्रथम,… pic.twitter.com/ACXz0s7HeP— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) May 19, 2023
सीएम ने किया गुरुजी क्रेडिट कार्ड का जिक्र
इन सबके साथ सीएम हेमंत सोरेन ने बताया कि राज्य में गुरुजी क्रेडिट कार्ड के माध्यम से 15 लाख रुपये तक न्यूनतम ब्याज दर पर लोन उपलब्ध कराया जा रहा है. ताकि बच्चे शिक्षा से वंचित न हो, इसके लिए राज्य सरकार हर स्तर पर काम कर रही है. सीएम ने कहा कि गुरुजी क्रेडिट कार्ड के तहत लोन लेने वालों को 5 साल तक सरकार के पैसे वापस नहीं करने हैं, छठे साल भी नहीं करना है, बल्कि सातवें साल में वे सरकार के पैसे वापस करें. जब पूरी पढ़ाई के बाद वे अपने पैरों पर खड़े हो जाएं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




