दुमका-बेरमो में प्रचार कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भाजपा ने रांची में पूछा, क्या हुआ तेरा वादा…

Updated:
विज्ञापन

CM Hemant Soren, Dumka-Bermo By-Election 2020, BJP, Kya Hua Tera Vaada: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दुमका और बेरमो में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के साथ 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार प्रचार करने में जुटे हैं. इधर, राजधानी रांची में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनसे पूछ रही है: क्या हुआ तेरा वादा…

विज्ञापन

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इन दिनों दुमका और बेरमो में बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के साथ 3 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में महागठबंधन के उम्मीदवारों के पक्ष में धुआंधार प्रचार करने में जुटे हैं. इधर, राजधानी रांची में मुख्य विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उनसे पूछ रही है: क्या हुआ तेरा वादा…

आपके शहर में

विज्ञापन

भाजपा ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर विधानसभा चुनाव 2019 के दौरान झारखंड की जनता से झारखंड मुक्ति मोर्चा और उसके सहयोगी दलों कांग्रेस एवं राष्ट्रीय जनता दल की ओर से किये गये बड़े-बड़े वादों को पूरा नहीं करने पर यह सवाल पूछा है. भाजपा ने झामुमो-कांग्रेस-राजद के महागठबंधन के खिलाफ बुधवार (28 अक्टूबर, 2020) को रांची में प्रदर्शन किया.

रांची जिला के अलग-अलग चौक-चौराहों पर प्रदर्शन करके भाजपा युवा मोर्चा ने मुख्यमंत्री एवं सत्तारूढ़ दल झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन को उनके चुनावी वायदे भी याद दिलाये. बिरसा चौक पर हटिया के भाजपा विधायक नवीन जायसवाल के नेतृत्व में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने इसी मुद्दे पर प्रदर्शन किया.

Also Read: लद्दाख में शहीद हुए रांची के लाल अभिषेक का आज होगा अंतिम संस्कार, बंद रहेंगी दुकानें

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन दो दिन के दुमका-बेरमो दौरे पर गये हैं. बुधवार की शाम को उनका रांची लौटने का कार्यक्रम है. इसके पहले वह बेरमो उपचुनाव में कांग्रेस-राजद-झामुमो के संयुक्त उम्मीदवार कुमार जयमंगल उर्फ अनूप कुमार के पक्ष में प्रचार करने के लिए बोकारो जिला के जरीडीह प्रखंड गये हैं.

धुर्वा बस स्टैंड के पास धुर्वा मंडल भाजपा युवा मोर्चा ने एक कार्यक्रम का आयोजन किया, जिसमें युवा मोर्चा के प्रदेश प्रभारी विनय जायसवाल, धुर्वा मंडल के प्रभारी गणेश साहू, मंडल अध्यक्ष धनंजय सिंह, वार्ड 38 के पार्षद दीपक कुमार लोहरा, कामेश्वर सिंह, अमित नंदन, दिलीप झा, मनोज मिश्रा (सिटी बाबा), उमेश यादव, मोनिका कौर, वीणा मिश्रा, डॉली जायसवाल, बीरेंद्र यादव, विकास रंजन, मुरारी जी, रोहित सिंह (युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष), रोमित नारायण सिंह व अन्य उपस्थित थे.

Also Read: Aadhaar Date of Birth Update: आधार कार्ड में जन्म तिथि गलत प्रिंट हो गया है, तो इन आसान तरीकों और दस्तावेजों का करें इस्तेमाल

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola