ePaper

Jharkhand Chunav 2024: झामुमो की दूसरी लिस्ट जारी, रांची से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी राज्यसभा सांसद महुआ माजी

Updated at : 23 Oct 2024 3:29 PM (IST)
विज्ञापन
महुआ माजी

महुआ माजी

Jharkhand Chunav 2024: झामुमो की ओर से बुधवार को दूसरी लिस्ट जारी की गयी है. राज्यसभा सांसद महुआ माजी रांची से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी.

विज्ञापन

Jharkhand Chunav 2024: रांची- राज्यसभा सांसद महुआ माजी रांची से झामुमो की उम्मीदवार होंगी. वह रांची विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगी. झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से पार्टी की दूसरी लिस्ट जारी की गयी है. इससे पहले मंगलवार की रात 35 प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की गयी थी.

बीजेपी के सीपी सिंह से होगा मुकाबला

झामुमो ने महुआ माजी को रांची विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है. इनका मुकाबला बीजेपी के सीपी सिंह से होगा. इससे पहले वह रांची विधानसभा सीट से विधानसभा चुनाव लड़ चुकी हैं. इन्होंने बीजेपी के सीपी सिंह को कड़ी टक्कर दी थी. महुआ माजी राज्यसभा की सांसद हैं. पार्टी ने एक बार फिर इन्हें रांची से उतारा है. 24 अक्टूबर को महुआ माजी नामांकन करेंगी.

झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 की ताजा खबरें यहां पढ़ें

Also Read: Jharkhand JMM Candidate list : झामुमो ने 35 उम्मीदवारों की सूची जारी की, बरहेट से चुनाव लड़ेंगे CM हेमंत सोरेन

Also Read: झारखंड में 15 साल लगे एक आदिवासी महिला को चुनाव जीतने में, ये रही ट्राइबल महिलाओं की इलेक्‍शन की पूरी हिस्ट्री

हेमंत सोरेन बरहेट से लड़ेंगे विधानसभा चुनाव

झामुमो ने मंगलवार की देर रात प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी की. इसमें 35 प्रत्याशियों की घोषणा की गयी थी. हेमंत सोरेन को बरहेट से उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि गांडेय से कल्पना सोरेन प्रत्याशी बनायी गयी हैं. झारखंड में दो चरणो‍ं में विधानसभा चुनाव होने हैं. पहले चरण का मतदान 13 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 20 नवंबर को होगी. 23 नवंबर को वोटों की गिनता होगी.

बरहेट – हेमंत सोरेन
राजमहल – एमटी राजा
बोरियो – धनंजय सोरेन
महेशपुर – स्टीफन मरांडी
शिकारीपाड़ा -आलोक सोरेन
नाला – रविन्द्रनाथ महतो
दुमका – बसंत सोरेन
मधुपुर – हफीजुल हसन
सारठ – उदय शंकर सिंह
गाण्डेय – कल्पना मुर्मू सोरेन
गिरिडीह – सुदिव्य कुमार
डुमरी – बेबी देवी
चंदनक्यारी – उमाकांत रजक
टुण्डी – मथुरा प्रसाद महतो
बहरागोड़ा – समीर मोहंती
घाटशिला – रामदास सोरेन
पोटका – संजीव सरदार
जुगसलाई – मंगल कालिन्दी
चाईबासा – दीपक बिरूवा
ईचागढ़ – सबिता महतो
मझगांव – निरल पूर्ति
मनोहरपुर – जगत मांझी
खरसावां – दशरथ गागराई
तमाड़ – विकास गुंडा
तोरपा – सुदीप गुड़िया
गुमला – भूषण तिर्की
लातेहार – वैद्यनाथ राम
गढ़वा – मिथिलेश कुमार ठाकुर
जमुआ – केदार हाजरा
भवनाथपुर – अनंत प्रताप देव
सिमरिया – मनोज चन्द्रा
सिल्ली – अमित महतो
बरकट्ठा – जानकी यादव
धनवार – निजामुद्दीन अंसारी
लिट्टीपाड़ा – हेमलाल मुर्मू

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola