Jharkhand Breaking News LIVE: श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुतहा तालाब पूजा पंडाल का उद्घाटन कल
Jharkhand Breaking News Live Updates: झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…
श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति, भुतहा तालाब पूजा पंडाल का उद्घाटन कल
रांची : श्री चैती दुर्गा पूजा महासमिति के भव्य पूजा पंडाल का उद्घाटन मंगलवार को किया जाएगा. इसके बाद पूजा पंडाल का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जायेगा. महासप्तमी तिथि में बेलवरण पूजा एवं नवपत्रिका प्रवेश सुबह 10 बजे किया जाएगा. पूजा पंडाल का उद्घाटन उपायुक्त राहुल कुमार सिन्हा, एसएसपी किशोर कौशल, एडीम राजेश्वर नाथ अलोक करेंगे. अतिथियों का स्वागत अध्यक्ष रवि कुमार पिंकू एवं महामंत्री गोपाल पारीक द्वारा किया जाएगा. तीसरी मंगलवारी शोभायात्रा शाम 07 बजे से निकलेगी. ये जानकारी पूजा समिति के प्रवक्ता नमन भारतीय ने दी.
महावीर मंडल, कांके रोड के अध्यक्ष बने राजेश रजक
रांची: महावीर मंडल, कांके रोड की बैठक सोमवार को आयोजित की गयी. इसमें सर्वसम्मति से राजेश रजक को अध्यक्ष चुना गया. महावीर मंडल कांके रोड के संरक्षक के रूप में अजय घोष, पवन बजाज, रमेंद्र कुमार, वार्ड पार्षद नकुल तिर्की, गोन्द्रा उरांव, कौशिक डे के साथ ही उपाध्यक्ष के रूप में रमेश सिंह, विश्वनाथ सरकार, गौतम दास, विजय कुमार, मंत्री गौतम गोराई, राजू रजक, विनय सिंह, विनय प्रसाद, सह मंत्री के रूप में रत्नेश ठाकुर, गोरचन्द्र दास, विवेक गर्ग, शेखर शाहदेव, उत्तम गोराई, प्रचार मंत्री राणा प्रताप मित्र, प्रदीप लकड़ा, कोषाध्यक्ष राजा भट्टाचार्य को बनाया गया है. जयंत नाथ शाहदेव को मुख्य संरक्षक मनोनीत किया गया.
बाबा मंदिर में असम के कामाख्या के किन्नर ने की पूजा-अर्चना

देवघर : असम के कामरूप कामाख्या से आयी किन्नर समाज की महामंडलेश्वर गायत्री नंद गिरी और शिल्पा नंद गिरी आज देवघर बाबा बैजनाथ मंदिर पहुंचकर पूजा अर्चना की. इस दौरान देवघर के किन्नर समाज की मुखिया रोज सिंह सहित उनके सभी सहयोगी बाबा मंदिर में मौजूद थे. कामाख्या से देवघर पहुंची महामंडलेश्वर ने बाबा बैजनाथ और पार्वती मां मंदिर में पूजा अर्चना किया. इस दौरान महामंडलेश्वर गायत्री नंदगिरी ने बताया कि वह विश्व कल्याण के लिए शिव के हर मंदिर में पहुंचकर लोगों के लिए आशीर्वाद मांग रही है.
सीएम हेमंत सोरेन से झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने की मुलाकात

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने मुलाकात की. इस अवसर पर राज्य में चल रहे विकासात्मक कार्यों सहित कई अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई. इस मौके पर मंत्री आलमगीर आलम, मंत्री बादल पत्रलेख एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर उपस्थित थे.
छतरपुर से लेवी वसूलने आया माओवादी सदस्य बैजनाथ यादव गिरफ्तार

पलामू : छतरपुर से लेवी वसूलने आया भाकपा माओवादी का सदस्य बैजनाथ यादव पुलिस के हत्थे चढ़ गया. बैजनाथ लेवी का पैसा उठाने एवं पुलिस की गतिविधि की जानकारी माओवादी तक पहुंचाने का कार्य करता था. हरिहरगंज थाना क्षेत्र के कुलहईया निवासी बैजनाथ यादव को पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दी है. वहीं, छतरपुर से एक अन्य आरोपी नगीना सिंह को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है.
झारखंड के होनहार 130 बच्चों को सीएम हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित
रांची : झारखंड सरकार ने जैक, सीबीएसई और आईसीएसई के 10वीं और 12वीं में टॉप करने वाले 130 छात्रों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सम्मानित किया. सम्मानित हुए छात्रों ने राज्य में पहला, दूसरा और तीसरा स्थान प्राप्त किया है. साथ ही राज्य सरकार द्वारा आयोजित ओलंपियाड प्रतियोगिता में भी प्रथम, दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को भी सम्मानित किया गया. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने छात्रों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि झारखंड में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है. आज हमारे बच्चें विदेशों में भी पढ़ाई कर रहे हैं. आने वाले अगले साल में यही उम्मीद करता हूँ कि इससे दुगने बच्चों को सम्मानित करने का अवसर मिले.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए