Live Updates

Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग में निर्माणाधीन टावर गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

Updated:
विज्ञापन

झारखंड की क्राइम, पॉलिटिक्स समेत दूसरी जरूरी खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के Live सेक्शन में. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले. लेटेस्ट खबरों के लिए बने रहें हमारे साथ…

विज्ञापन

हजारीबाग में निर्माणाधीन टावर गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

हजारीबाग : शिवपुरी मोहल्ला में मोबाइल टावर गिरने से एक मजदूर की मौत हो गयी. वहीं, दूसरा मजदूर घायल हो गया. मृतक की पहयपन पश्चिम बंगाल के नाडिया स्थित बोनोवली पड़ा का रहनेवाला प्रसन्नजीत सरदार के रूप में हुई. वहीं, घायल मजदूर की पहचान सुगदेव विश्वास के रूप में हुई. बताया गया कि शिवपुरी मोहल्ला में मोबाइल टावर लगाया जा रहा है. इसे बनाने में पांच मजदूर लगे थे. मजदूरों के मुताबिक, कच्चा काम होने के कारण उस पर टावर को खड़ा किया जा रहा था, जिस कारण टावर का लोहा मजदूर के ऊपर गिर गया. इधर, मामले की जानकारी मिलत ही लोहसिंघाना थाना प्रभारी बिपिन कुमार यादव ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है.

धनबाद के आईएसएम गेट के पास बीजेपी नेताओं ने सड़क पर की धनरोपनी

Jharkhand Breaking News LIVE: हजारीबाग में निर्माणाधीन टावर गिरने से एक मजदूर की मौत, दूसरा घायल

धनबाद : लगातार बारिश से धनबाद शहर पानी-पानी है. वहीं, पिछले एक महीना से आईएसएम गेट के सामने पानी जमा होने से नाराज बीजेपी नेता व कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को सड़क पर ही धनरोपनी किया. इस दौरान जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

पलामू में फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 90 हजार रुपये की लूट

पलामू : पीपराटांड थाना क्षेत्र के खैरी नदी के पास अपराधियों ने बंदूक का भय दिखाकर निजी फाइनेंस कंपनी के कर्मी से 90 हजार रुपये लूट लिया. भुक्तभोगी भारत माइक्रो फाइनेंस के कर्मचारी कुणाल कुमार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार को वो महिला समूह से 90 हजार रुपये लेकर बाइक से पांकी मेन ऑफिस आ रहा था. इसी बीच चार-पांच की संख्या में हथियार बंद अपराधियों ने उससे बंदूक का भय दिखाकर पैसे लूट लिये. पीपराटांड पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है.

खिजरी के पूर्व विधायक ने की इरफान अंसारी के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग

अनगड़ा (रांची) : खिजरी के पूर्व विधायक रामकुमार पाहन के नेतृत्व में बीजेपी कार्यकर्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को अनगड़ा थाना प्रभारी नवीन कुमार से मिला. थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर जामताड़ा के कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी के खिलाफ एससी/एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की. प्राथमिकी करने के लिए आवेदन बीजेपी अजजा मोर्चा के जिला महामंत्री बुधराम बेदिया ने दिया है. रामकुमार पाहन ने कहा कि कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री बाबुलाल मरांडी के खिलाफ जातिसूचक शब्द का प्रयोग किया. कहा कि कांग्रेस विधायक माहौल को खराब करने में लगे हैं. इस मौके पर बीजेपी जिलाध्यक्ष सुरेंद्र महतो, अजय महतो, हेमनाथ महतो, मनोज कुमार महतो, सत्यदेव मुंडा आदि उपस्थित थे.

लालपुर थाना प्रभारी ममता कुमारी समेत 40 पुलिस इंस्पेक्टर्स का हुआ तबादला

रांची : राजधानी रांची स्थित लालपुर थाना की थाना प्रभारी ममता कुमारी समेत 40 पुलिस इंस्पेक्टर्स की ट्रांसफर-पोस्टिंग हुई है. एक ही जिले में तीन साल तक डटे पुलिस इंस्पेक्टर रैंक के 40 अधिकारियों का तबादला किया गया है. इस संबंध में महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार पुलिस उप महानिरीक्षक (कार्मिक) ने आदेश जारी किया है. यहां पूरी लिस्ट देख सकते हैं.

पुलिस इंस्पेक्टर : कहां थे : कहां गये

ममता कुमारी : रांची : गिरिडीह

मो रूस्तम : बोकारो : विशेष शखा, रांची

मुनू टूडू : बोकारो : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

नूतन मोदी : बोकारो : अप0 अनु0 विभाग, रांची

उज्जवल कमार साह : बोकारो : अप0 अनु0 विभाग, रांची

गजेंद्र कुमार पांडेय : बोकारो : अप0 अनु0 विभाग, रांची

रवींद्र कुमार सिंह : बोकारो : झारखंड जगुआर

शैलेश कुमार चौहान : बोकारो : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

सुजीत कुमार : बोकारो : झारखंड जगुआर

राम नारायण चौधरी : गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

विनय कुमार राम : गिरिडीह : भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

दिनेश कुमार सिंह : गिरिडीह : झारखंड जगुआर

सुजीत कुमार : गिरिडीह : कोडरमा

रत्नेश मोहन ठाकुर : गिरिडीह : लोहरदगा

आदिकांत महतो : गिरिडीह : रांची

सहदेव प्रसाद : गिरिडीह : देवघर

अनिल कुमार : गिरिडीह : देवघर

गुलाब सिंह : गिरिडीह : गढ़वा

परमेश्वर लेयांगी : गिरिडीह : जेएपीटीसी, पदमा, हजारीबाग

नवीन कुमार सिंह : गिरिडीह : देवघर

सुरेश कुमार मंडल : गिरिडीह : रांची

जाेसेफ फ्रांसिस तिर्की : अप0 अनु0 विभाग, रांची : बोकारो

अनिल कच्छप : झारखंड जगुआर : बोकारो

अशोक कुमार-वन : विशेष शाखा, रांची : बोकारो

दिवाकर मंडल : वि0 आ0 ब्यूरो, रांची : बोकारो

राज बल्लभ पासवान : पलामू : बोकारो

संजय कुमार : जामताड़ा : बोकारो

रुपेंद्र कुमार राणा : विशेष शाखा, रांची : बोकारो

नवन किशोर सिंह : दुमका : बोकारो

मनोज कुमार : गुमला : गिरिडीह

धर्मपाल कुमार : साहिबगंज : गिरिडीह

राजेश रंजन : सीटीसी, मुसाबनी : गिरिडीह

रामाकांत तिवारी : गोड्डा : गिरिडीह

रवींद्र कुमार सिंह : दुमका : गिरिडीह

श्याम किशोर महतो : रांची : गिरिडीह

ज्ञान रंजन कुमार : रांची : गिरिडीह

भिखारी राम : धनबाद : गिरिडीह

अनूप बीपी केरकेट्टा : गुमला : गिरिडीह

मो कमाल खां : जेपीए, हजारीबाग : गिरिडीह

अजय कुमार : पलामू : गिरिडीह

झारखंड में 5 डीएसपी का तबादला, जानें कौन-कहां गये

रांची : झारखंड सरकार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और पुलिस उपाधीक्षक पद के पांच पुलिस अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग की है. इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने अधिसूचना जारी की है.

पुलिस अधिकारी : कहां थे : कहां गये

वशिष्ठ नारायण सिंह : एसडीपीओ, लोहरदगा : एसडीपीओ, , बोकारो

सुमित प्रसाद : डीएसपी, जैप-5, देवघर : एसडीपीओ, डुमरी, गिरिडीह

जय प्रकाश नारायण चौधरी : डीएसपी, अपराध अनुसंधान विभाग, रांची : एसडीपीओ, गोड्डा

सुदर्शन कुमार आस्तिक : पदस्थापन की प्रतीक्षा में : डीएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची

अरविंद कुमार सिंह : डीएसपी, भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, रांची : डीएसपी, विशेष शाखा, रांची

– वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है एवं उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है, उन्हें पुलिस मुख्यालय, रांची में योगदान करने का आदेश दिया गया है.

विज्ञापन
विज्ञापन
Nutan Kumari

लेखक के बारे में

By Nutan Kumari

Digital and Broadcast Journalist. Having more than 4 years of experience in the field of media industry. Specialist in Hindi Content Writing & Editing.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola