Jharkhand Breaking News LIVE: रांची के इटकी में सड़क दुर्घटना, महिला सहित 5 घायल, रिम्स रेफर

Updated:
विज्ञापन

Jharkhand Breaking News LIVE Updates: भारत का 28वां राज्य है झारखंड. इस राज्य की राजनीति, शिक्षा, स्वास्थ्य, धर्म, अपराध एवं अन्य खबरों के लिए बने रहिए प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ. झारखंड की हर छोटी-बड़ी खबरें आपको यहां मिलेंगी सबसे पहले…

विज्ञापन

भारत सरकार के अपर सचिव निधि खरे ने रांची के मांडर में कुपोषण उपचार एवं आंगनबाड़ी केंद्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने चान्हो में किसानों की उन्नत खेती को भी देखी.

रांची-गुमला मुख्य मार्ग में सड़क दुर्घटना

रांची (सुबोध सिन्हा) : रांची जिला के इटकी थाना क्षेत्र स्थित रांची-गुमला मुख्य मार्ग गढ़गांव-चचगुरा के समीप अनियंत्रित कार ने तीन लोगों को रौंदते हुए दीवार से जा टकराई. जिससे कार में सवार दो महिलाएं सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से घायलों में परनु गोप (23 वर्ष), पवन गोप (24 वर्ष), संदीप गोप (25 वर्ष) को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बेड़ो पहुंचाया गया. घटना के संबंध में बताया गया कि कार (OR23A 1651) नतेज गति से रांची से बेड़ो की ओर जा रही थी. इसी क्रम में कार अनियंत्रित होकर राजू गोप के दुकान के शो केस को तोड़ते हुए दीवार से जा टकराई. इस दौरान कार ने तीन युवकों को रौंदा. इस हादसे में जहां तीन युवक को गंभीर चोट लगी है, वहीं कार में बैठी दो महिलाओं को भी चोटें आयी है. मौके पर पहुंची इटकी पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए बेड़ो भेजी. यहां से प्राथमिक उपचार के बाद सभी घायलों को रिम्स भेज दिया गया.

सिमडेगा जिला के कोलेबिरा थाना क्षेत्र में सांप काटने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

तिलैया डैम में डूबा बिहार का एक युवक

कोडरमा स्थित तिलैया डैम घूमने आये बिहार के चार युवक में से एक युवक डूब गया. सभी युवक नवादा जिला के वारसलीगंज के रहने वाले बताये जा रहे हैं. डैम में युवक के डूबने की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. डैम से डूबे युवक को निकालने का प्रयास किया जा रहा है.

नाबालिग लड़की को भगाने के आरोपी को जेल

रांची (सुबोध सिन्हा) : झारखंड के रांची जिले के इटकी प्रखंड में ग्रामीणों के चंगुल से पुलिस द्वारा मुक्त कराये गये लोहरदगा के पतरातू बगड़ू निवासी असजद मिर्धा को नाबालिग लड़की को भगाने के आरोप में शनिवार को जेल भेज दिया गया, जबकि मेडिकल जांच के बाद नाबालिग लड़की को उसके माता-पिता को सौंप दिया गया.

पेड़ गिरने से एक लड़की की मौत, दो लड़कियां घायल

पलामू (जलेश शर्मा) : पलामू जिले के नीलांबर पीतांबरपुर प्रखंड के नौडीह गांव में सूखा पीपल का पेड़ रविवार सुबह अचानक गिर गया. इसकी चपेट में आने से प्रवेश राम की 15 वर्षीया पुत्री संध्या बाला की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि प्रवेश राम की 13 वर्षीया पुत्री मधुबाला एवं अखिलेश पासवान की 12 वर्षीया पुत्री रानी कुमारी घायल हो गयीं.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola