ePaper

JAC Board 10th Result 2023: झारखंड बोर्ड में 10वीं में 95.38 फीसदी बच्चे पास, 63.23 फीसदी को फर्स्ट डिवीजन

Updated at : 23 May 2023 3:16 PM (IST)
विज्ञापन
JAC Board 10th Result 2023: झारखंड बोर्ड में 10वीं में 95.38 फीसदी बच्चे पास, 63.23 फीसदी को फर्स्ट डिवीजन

झारखंड बोर्ड के स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी. उनकी रिजल्ट आ गया है. स्टूडेंट्स ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों मोड में अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं. जैक बोर्ड ने रिजल्ट का लिंक jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in को एक्टिवेट कर दिया है. रिजल्ट कहां और कैसे देखें, उसमें क्या देखें. हर अपडेट यहां पढ़ें...

विज्ञापन

JAC Board 10th Result 2023 Declared: झारखंड बोर्ड से मैट्रिक व इंटर साइंस की परीक्षा देने वाले करीब 5 लाख स्टूडेंट्स के लिए खुशखबरी. झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने मंगलवार को 10वीं और इंटर साइंस का रिजल्ट (JAC 10th-12th Results 2023) जारी किया. मैट्रिक में पूर्वी सिंहभूम के चकुलिया की श्रेया सोनगीर ने पूरे राज्य में टॉप किया है. उसे 500 में 490 अंक मिले हैं. झारखंड टॉप-10 में श्रेया समेत 64 स्टूडेंट्स हैं. शिक्षा विभाग के सचिव के रवि कुमार ने लैपटॉप का बटन दबाकर मैट्रिक और इंटर साइंस का रिजल्ट जारी किया. इसके साथ ही रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट हो गया. हालांकि, रिजल्ट जारी होने से पहले ही जैक की ऑफिशियल वेबसाइट ने काम करना बंद कर दिया था. रिजल्ट जारी करने के अवसर पर जैक के चेयरमैन डॉ अनिल कुमार महतो भी मौजूद थे.

मैट्रिक में 63.23 फीसदी बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास

जैक के अध्यक्ष डॉ अनिल कुमार महतो ने इस अवसर पर कहा कि सीबीएसई से एक महीने बाद जैक बोर्ड की परीक्षा शुरू हुई थी, लेकिन रिजल्ट रिकॉर्ड समय में जारी कर दिये गये. उन्होंने बताया कि इस बार का पास प्रतिशत 95.38 है. 63.23 प्रतिशत बच्चे फर्स्ट डिवीजन में पास हुए हैं. प्रथम श्रेणी (फर्स्ट डिवीजन) में उत्तीर्ण स्टूडेंट्स की संख्या 2,69,913 है. सेकेंड डिवीजन में 1,26,563 बच्चे पास हुए हैं. 11,083 बच्चे थर्ड डिवीजन में पास हुए हैं. इस वर्ष 4,33,643 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था. इनमें से 4,27,294 बच्चों ने परीक्षा दी. कुल 4,07,559 विद्यार्थी पास घोषित किये गये हैं. वर्ष 2021 और वर्ष 2022 की तुलना में वर्ष 2023 का रिजल्ट थोड़ा कमजोर रहा.

मैट्रिक और इंटर साइंस दोनों में कोडरमा का रिजल्ट बेस्ट

मैट्रिक और इंटर साइंस दोनों के रिजल्ट में कोडरमा जिला का रिजल्ट बेस्ट रहा. मैट्रिक में इस जिले के 99.041 फीसदी बच्चे पास हुए, जबकि इंटर साइंस में 97.02 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. इतने बच्चे झारखंड के किसी जिले में पास नहीं हुए हैं. मैट्रिक में रांची के 95.332 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, जबकि इंटर साइंस में 74.52 फीसदी बच्चों को सफलता मिली है.

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का रिजल्ट सबसे बढ़िया

प्रमंडलवार रिजल्ट देखेंगे, तो उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल का रिजल्ट बेस्ट रहा. सबसे कम 93.70 फीसदी बच्चे दक्षिणी छोटानागपुर में पास हुए हैं. पलामू प्रमंडल में 95.30 फीसदी, संताल परगना प्रमंडल में 94.38 फीसदी और कोल्हान प्रमंडल में 95.38 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं. सभी 5 प्रमंडलों में स्थित 24 जिलों के कुल 465 बच्चों का रिजल्ट पेंडिंग है. सबसे ज्यादा 163 रिजल्ट उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल में पेंडिंग है, तो दक्षिणी छोटानागपुर में 112, पलामू प्रमंडल में 101, संताल परगना में 51 और कोल्हान प्रमंडल में 38 स्टूडेंट्स के रिजल्ट लंबित हैं.

मैट्रिक रिजल्ट : टॉप-10 में 64 स्टूडेंट्स

  1. श्रेया सोनगिरी – 490

  2. सौरभ कुमार पॉल – 489

  3. दीक्षा भारती – 488

  4. दीप मित्रा – 488

  5. मनीष सिंह – 487

  6. शुभम कुमार – 487

  7. कृतिका कुमारी -486

  8. कुणाल पॉल- 486

  9. प्रभाकर गोंजू- 486

  10. बंटी कुमार- 486

  11. शुभम कुमार रवानी – 458

  12. सोनल कुमारी – 485

  13. मीसा गुप्ता -485

  14. सोनाली कुमारी -485

  15. विशाल कुमार महतो -484

  16. राज कुमार दे – 484

  17. नेहा कुमारी – 484

  18. नीरजा कुमारी -484

  19. मेघा कुमारी -484

  20. आलोक विश्वकर्मा – 484

  21. वर्षा कुमारी – 484

  22. खुशी शाह कसेरा – 483

  23. शशांक राज -483

  24. सादिया आफरीन -483

  25. जिया श्रीवास्तव – 483

  26. छवि कुमारी – 483

  27. रवि कुमार महतो -483

  28. कनक कुमारी -483

  29. संध्या उरांव – 483

  30. जीत मंडल – 483

  31. शुभम कुमार – 483

  32. आनंद कुमार दास – 483

  33. काजल कुमारी- 483

  34. प्रिंस कुमार साहु – 483

  35. राहुल कच्छप – 482

  36. विशाल हांसदा – 482

  37. दिव्या कुमारी – 482

  38. संध्या गोराई – 482

  39. नंदनी बाक्सी – 482

  40. आकाश प्रमाणिक – 482

  41. साहिल गोप – 482

  42. अनुप्रिया कुमारी – 482

  43. मानवी कुमारी – 482

  44. आदित्य कुमार – 482

  45. श्रेया साव – 482

  46. बरखा आनंद – 481

  47. ऋषभ कुमार – 481

  48. सोनल केसरी – 481

  49. नरगिस परवीन – 481

  50. श्रुति कुमारी – 481

  51. कृष्णा कुमार – 481

  52. गौरव कुमार – 481

  53. खुशबू कुमारी – 481

  54. हिमांशु शेखर कुमार – 481

  55. गुड़िया रानी – 481

  56. काजल रानी – 481

  57. सोरभ कुमार महतो – 481

  58. रश्मिता पति – 481

  59. पीयूष कुमार – 481

  60. आशीष कुमार महतो – 481

  61. प्रीति कुमारी – 481

  62. खुशी कुमारी – 481

  63. देवेंद्र मंडल – 481

  64. करन कुमार दास – 481

एसएमएस और डिजिलॉकर बना स्टूडेंट्स का सहारा

मंगलवार को दोपहर बाद जैसे ही बोर्ड के चेयरमैन ने ऑनलाइन रिजल्ट जारी किया, साइबर कैफे में रिजल्ट देखने के लिए स्टूडेंट्स की भीड़ उमड़ पड़ी. स्टूडेंट्स ने अपने मोबाइल फोन से भी वेबसाइट पर रिजल्ट देखने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कामयाबी नहीं मिली. थोड़ी ही देर में झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in इतना बिजी हो गया कि साइट खुलना ही बंद हो गया. हालांकि, सुबह से ही दोनों सर्वर बिजी दिखाने लगा था. बाद में स्टूडेंट्स के लिए एसएमएस और डिजिलॉकर सहारा बना. परीक्षा देने वाला हर बच्चा अपना रिजल्ट जानने के लिए उत्सुक था. उनके परिजनों में भी रिजल्ट को लेकर काफी उत्सुकता थी.

रिजल्ट जारी होते हुए जैक की वेबसाइट हो गयी ठप

जैक की ओर से वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in रिजल्ट का लिंक एक्टिवेट किया गया था, लेकिन साइट के ठप हो जाने की वजह से बच्चे अपना रिजल्ट नहीं देख पा रहे थे. बता दें कि मैट्रिक की परीक्षा में 4.33 लाख एवं इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में लगभग 75 हजार परीक्षार्थी शामिल हुए थे.

Also Read: JAC Board 10th Result 2023 LIVE: झारखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी करने के लिए पहुंचे सचिव और जैक अध्यक्ष
इंटर आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट भी इसी सप्ताह होंगे जारी

मैट्रिक व इंटर साइंस के रिजल्ट के बाद इंटर आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट जारी किये जायेंगे. दोनों रिजल्ट इसी सप्ताह जारी होने की संभावना है. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू होकर अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चली थी. मैट्रिक और इंटर साइंस को मिला दें तो करीब 5 लाख विद्यार्थियों परीक्षा के लिए ने पंजीकरण कराया था.

1241 केंद्र पर ली गयी थी मैट्रिक की परीक्षा

झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) ने मैट्रिक की परीक्षा के लिए 1241 केंद्र बनाये थे, जबकि इंटर की परीक्षा के लिए राज्य के सभी 24 जिलों में कुल 718 परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. मैट्रिक में कुल 43178 विद्यार्थी पंजीकृत थे, जबकि इंटर में 334286 स्टूडेंट्स ने रजिस्ट्रेशन करवाया था.

गिरिडीह96
रांची102
पलामू74
धनबाद103
हजारीबाग79
बोकारो66
पूर्वी सिंहभूम72
गढ़वा46
देवघर60
पश्चिमी सिंहभूम47
चतरा38
गोड्डा41
दुमका50
गुमला57
रामगढ़55
सरायकेला41
कोडरमा25
साहिबगंज33
लातेहार36
जामताड़ा28
सिमडेगा24
लाोहरदगा17
पाकुड़23
खूंटी28
कुल1241

https://m.facebook.com/prabhat.khabar/videos/10%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%9C%E0%A5%88%E0%A4%95-%E0%A4%94%E0%A4%B0-12%E0%A4%B5%E0%A5%80%E0%A4%82-%E0%A4%B8%E0%A4%BE%E0%A4%87%E0%A4%82%E0%A4%B8-%E0%A4%95%E0%A4%BE-%E0%A4%B0%E0%A4%BF%E0%A4%9C%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%9F-%E0%A4%B9%E0%A5%81%E0%A4%86-%E0%A4%9C%E0%A4%BE%E0%A4%B0%E0%A5%80/774985964169728/?_rdr
गिरिडीह में सबसे ज्यादा 37716 बच्चों ने दी थी मैट्रिक की परीक्षा

मैट्रिक की परीक्षा में गिरिडीह के सबसे ज्यादा 37716 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी. परीक्षा देने वाले सबसे कम बच्चे खूंटी जिला से थे. यहां सिर्फ 6,630 स्टूडेंट्स ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा दी थी.

गिरिडीह37716
रांची36509
पलामू35518
धनबाद28847
हजारीबाग27720
बोकारो25135
पूर्वी सिंहभूम22720
गढ़वा21971
देवघर17330
पश्चिमी सिंहभूम17159
चतरा16440
गोड्डा16354
दुमका14638
गुमला14431
रामगढ़13730
सरायकेला13197
कोडरमा12661
साहिबगंज12502
लातेहार11312
जामताड़ा8266
सिमडेगा8138
लाोहरदगा7700
पाकुड़7094
खूंटी6630
कुल433718

14 मार्च से शुरू हुई थी मैट्रिक-इंटर की परीक्षा

मैट्रिक व इंटर साइंस के रिजल्ट के बाद इंटर आर्ट्स व कॉमर्स के रिजल्ट भी जल्द ही जारी कर दिये जायेंगे. दोनों रिजल्ट इस सप्ताह अंत तक जारी होने की संभावना है. मैट्रिक और इंटर की परीक्षा 14 मार्च से शुरू हुई थी, जो अप्रैल के प्रथम सप्ताह तक चली थी.

JAC 10th Result 2023 Overview
Board Jharkhand Academic Council
ExamJAC 10th Exam 2023
Exam date 14 March to 3rd April 2023
Maximum marks 100 marks
Qualifying marks 33 Marks in each subject
JAC 10th result date 2023May 2033 (Exact Date Will Be Updated Here)
Category of the article Board Results
Grade type CGPA
Official website jacresults

8 लाख विद्यार्थियों ने दी थी 10वीं, 12वीं की परीक्षा

झारखंड बोर्ड ने 14 मार्च 2023 से 5 अप्रैल 2023 तक 1,256 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया था. इसमें 8 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में बैठे थे. झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के तुरंत बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर अपना परीक्षा परिणाम देख सकेंगे. इसके लिए उन्हें सिर्फ अपने रोल नंबर की जरूरत होगी. बच्चे कहीं से भी अपना रिजल्ट देख पायेंगे.

वेबसाइट पर देखें अपना रिजल्ट

झारखंड में 10वीं और 12वीं बोर्ड की परीक्षा देने वाले छात्र रिजल्ट जारी होने के बाद बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर देखें. इसके लिए सिर्फ रोल नंबर की जरूरत होगी. बच्चे कहीं से भी अपना रिजल्ट देख पायेंगे.

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

  • सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं.

  • अब झारखंड बोर्ड 10वीं व 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें.

  • अपना रोल नंबर दर्ज करें और सबमिट का बटन दबा दें.

  • जैसे ही रोल नंबर सबमिट करेंगे, आपका रिजल्ट स्क्रीन पर आपके सामने आ जायेगा.

  • विद्यार्थी चाहें, तो अपना रिजल्ट डाउनलोड भी कर सकते हैं.

रिजल्ट में इन डिटेल्स को चेक कर लें

झारखंड बोर्ड की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट डाउनलोड करने के बाद कुछ फैक्ट्स को बेहद संजीदगी से चेक कर लेना चाहिए, क्योंकि इस रिजल्ट की जरूरत भविष्य में भी पड़ती है.

  • अपना नाम

  • अपना रोल नंबर

  • जन्म की तारीख

  • विषय का कोड और विषय का नाम

  • विषयवार मार्क्स (अंक)

  • कुल प्राप्तांक

  • मार्क्स का परसेंटेज

  • आप पास हैं या फेल

एसएमएस से ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट

झारखंड बोर्ड ने मैट्रिक के विद्यार्थियों के लिए एसएमएस से अपना रिजल्ट जानने की सुविधा दी है. अगर आपने भी झारखंड बोर्ड से मैट्रिक की परीक्षा दी है, तो आप भी एसएमएस के जरिये अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके लिए आपको स्टेप बाई स्टेप यह प्रक्रिया अपनानी होगी…

  • सबसे पहले JHA10<space> टाइप करके अपना रोल नंबर टाइप करें.

  • अब इसे 5676750 पर सेंड कर दें यानी भेज दें.

  • एक और तरीका यह है कि आप Result<space>JAC10<space>RollCode + Roll number<space>Registration number लिखकर 56263 पर सेंड कर दें. ध्यान रहे रिजल्ट के बाद स्पेस फिर जैक10 फिर स्पेस के बाद अपना रोल कोड साथ में रोल नंबर फिर एक स्पेस और उसके बाद अपना रजिस्ट्रेशन नंबर लिखें. इसके बाद इसे जैसे कोई एसएमएस भेजते हैं, वैसे ही इस मैसेज को 56263 पर भेज दें.

  • जैसे ही आप अपना मैसेज भेजेंगे, आपके मोबाइल फोन पर कुछ ही क्षण में आपका रिजल्ट आ जायेगा.

ऑनलाइन कैसे चेक करें जैक बोर्ड की 10वीं का रिजल्ट

झारखंड बोर्ड अपना रिजल्ट हर साल ऑनलाइन ही जारी करता है. इसलिए जैक बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट पर भी आप अपना रिजल्ट देख सकते हैं. इसके कुछ स्टेप्स हैं, जो हम यहां बता रहे हैं….

  • झारखंड बोर्ड यानी झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जायें.

  • वेबसाइट पर आपको रिसेंट अनाउंसमेंट्स सेक्शन में कई लिंक्स मिलेंगे. इसमें एक है जैक एग्जाम रिजल्ट्स (click here for jac exam results). इसी लिंक पर आपको क्लिक करना है.

  • अब आपके सामने लॉग-इन पेज खुल जायेगा. इस पेज पर आपको अपना रोल नंबर और रोल कोड डालना होगा.

  • रोल नंबर और रोल कोड डालने के बाद सबमिट का बटन दबा दें.

  • जैसे ही आप सबमिट का बटन दबायेंगे, आपका पूरा रिजल्ट आपके सामने स्क्रीन पर आ जायेगा.

  • इसमें विषयवार आपके मार्क्स होंगे. आपको कुल कितने अंक मिले हैं, उसकी भी जानकारी होगी. साथ ही यह भी लिखा होगा कि आप किस डिवीजन में पास हुए हैं. आपको कितने प्रतिशत अंक मिले हैं.

  • इस रिजल्ट को आप भविष्य के लिए उसी वक्त डाउनलोड भी कर सकते हैं.

मेरी शादी नहीं हो रही, मुझे पास कर दें- परीक्षा में एक छात्रा ने लिखा

झारखंड बोर्ड की परीक्षा में कई छात्र-छात्राओं ने सवाल का जवाब लिखने की बजाय अजीब-ओ-गरीब हरकत की थी. इसे देखकर कॉपी की जांच करने वाले शिक्षक भी चकित रह गये थे. धनबाद जिले की एक लड़की ने लिखा- मेरी शादी नहीं हो रही है. मुझे पास कर दो. कई स्टूडेंट्स ने हिंदी फिल्मों के गीत लिख दिये. किसी ने भोजपुरी गीत लिख दिया. कुछ बच्चों ने उत्तर लिखने की बजाय प्रश्न पत्र के निर्देश को ही उतार दिया. किसी कॉपी में शिक्षकों को ‘गोरी तेरी चुनरी…’ गीत लिखा मिला, तो किसी कॉपी में ‘पठान’ फिल्म का गीत लिखा था.

रांची में 57 केंद्रों पर 38913 स्टूडेंट्स ने दी थी इंटर की परीक्षा

जैक की ओर से आयोजित 12वीं बोर्ड की परीक्षा में राजधानी रांची में 57 केंद्रों पर सबसे ज्यादा 38913 स्टूडेंट्स ने इंटर की परीक्षा दी थी. झारखंड के 24 जिलों में कितने-कितने बच्चों ने इंटर की परीक्षा दी, पूरी सूची यहां देखें.

जिलाकेंद्रों की संख्या
रांची57
पलामू37
धनबाद88
हजारीबाग60
गिरिडीह62
पूर्वी सिंहभूम29
बोकारो42
गढ़वा22
देवघर33
रामगढ़40
पश्चिमी सिंहभूम28
गोड्डा16
चतरा24
दुमका26
कोडरमा9
सरायकेला22
गुमला30
साहिबगंज13
लातेहार23
जामताड़ा14
सिमडेगा7
लोहरदगा11
खूंटी15
पाकुड़10
कुल718

334286 स्टूडेंट्स ने दी थी इंटर की परीक्षा

झारखंड बोर्ड की इंटर की परीक्षा में सूबे के 24 जिलों के 334286 बच्चे बैठे थे. इनमें सबसे ज्यादा बच्चे रांची से थे. यहां 38913 स्टूडेंट्स ने इंटर की परीक्षा दी थी. किस जिले में कितने स्टूडेंट्स ने इंटरकी परीक्षा दी थी, उसकी पूरी लिस्ट यहां देखें.

जिलाछात्रों की संख्या
रांची38913
पलामू29123
धनबाद26324
हजारीबाग24675
गिरिडीह23837
पूर्वी सिंहभूम21268
बोकारो21228
गढ़वा13502
देवघर13191
रामगढ़12174
पश्चिमी सिंहभूम11320
गोड्डा11027
चतरा10702
दुमका10672
कोडरमा9192
सरायकेला8795
गुमला8718
साहिबगंज7519
लातेहार7296
जामताड़ा5792
सिमडेगा5175
लोहरदगा4796
खूंटी4647
पाकुड़4400
कुल334286
विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola