Jharkhand Bandh: रांची समेत कई जिलों में सड़क पर उतरे छात्र, 60-40 नाय चलतो का लगाया नारा

Updated:
विज्ञापन

झारखंड में नई नियोजन नीति के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं. झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन ने आज 19 अप्रैल को झारखंड बंद बुलाया है. रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर, साहिबगंज, दुमका समेत कई जिलों में झारखंड बंद का असर दिख रहा है. छात्र संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और 60-40 नाय चलतो का नारा लगाया.

विज्ञापन
undefined

झारखंड में नई नियोजन नीति के खिलाफ छात्र आंदोलन कर रहे हैं. रांची, गिरिडीह, जमशेदपुर, साहिबगंज, दुमका समेत कई जिलों में झारखंड बंद का असर दिख रहा है. राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान और अलबर्ट एक्का चौक पर छात्र संगठनों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया और 60-40 नाय चलतो का नारा लगाया.

आपके शहर में

विज्ञापन
undefined

साहिबगंज में भी आदिवासी कल्याण छात्रावास के छात्र नायक मनोहर मरांडी और आदिवासी छात्रावास के छात्र नायिका शर्मिला टुडू के नेतृत्व में साहिबगंज शहर में बाजार बंद कराया गया. 60-40 नियोजन नीति के विरोध में शहर के प्रमुख मार्ग होते हुए साक्षरता चौक को जाम कर प्रदर्शन किया.

undefined

जमशेदपुर के करनडीह चौक में झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन ने झारखंड के वर्तमान नियोजन नीति 60/40 के विरोध एवं खतियान आधारित नियोजन व स्थानीय नीति मांग को लेकर करनडीह चैक मे धरने पर बैठे. दोनों और सड़कों पर गाड़ियों की कतारें लगी रही.

undefined

गिरिडीह में भी झारखंड बंद का असर देखने को मिला. नियोजन नीति के विरोध में छात्र संगठनों के द्वारा बुलाये गए झारखंड बंद का असर गिरिडीह में भी देखने को मिल रहा है. सैकड़ों की संख्या में छात्र संगठनों के सदस्य छात्रों के साथ मिलकर सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया.

undefined

दुमका में भी झारखंड बंद का असर देखने को मिला. छात्र संगठन नियोजन नीति के विरोध में सड़क जाम कर नारेबाजी की. कहा झारखंड में 60-40 नहीं चलेगी, नहीं चलेगी.

undefined

रांची जिला में एसएसपी किशोर कौशल के आदेश पर 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. इसमें चार कंपनी रैपिड एक्शन पुलिस, इको, एसआइआरबी, आइआरबी, जैप-10 की महिला पुलिस, लाठी पार्टी, होमगार्ड, टीयर गैस टीम, वाटर कैनन, वज्र वाहन को लगाया गया है. कई स्थानों पर बैरिकेडिंग भी की गयी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola