Atya-patya: झारखंड आत्या-पात्या बालिका टीम तमिलनाडु गयी
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 05 Nov 2024 9:06 PM
तमिलनाडु के इरोड में आठ से 10 नवंबर तक 35वीं जूनियर राष्ट्रीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता का आयोजन होना है.
रांची. तमिलनाडु के इरोड में आठ से 10 नवंबर तक 35वीं जूनियर राष्ट्रीय आत्या-पात्या प्रतियोगिता का आयोजन होना है. इसमें भाग लेने के लिए झारखंड राज्य आत्या-पात्या बालिका टीम मंगलवार को रांची रेलवे स्टेशन से इरोड के लिए रवाना हुई. टीम की घोषणा झारखंड राज्य आत्या-पात्या एसोसिएशन के महासचिव अजय झा ने पिछले महीने रांची में आयोजित जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के आधार पर की. टीम में अमृता रंजन महतो, सुलेखा कुमारी, अनीता कुमारी, रीना कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गंगा कुमारी, नमिता कुमारी, सुशीला कुमारी, शीला, पिंकी, युमना और सरिता शामिल हैं. टीम के कोच जीतेश कुमार और मैनेजर मुचिराय समद व तकनीकी अधिकारी धीरज कुमार हैं.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










