झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को, ये होंगे सम्मानित,स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अफसरों को दिए निर्देश

Published by :Guru Swarup Mishra
Published at :17 Nov 2023 7:24 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को, ये होंगे सम्मानित,स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अफसरों को दिए निर्देश

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर चंद्रयान मिशन-3 से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिक, झारखंड के टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाना है. इसके लिए यातायात सुरक्षा एवं आवासन के संबंध में भी रांची जिला प्रशासन को बैठक में निर्देश दिए गए.

विज्ञापन

रांची: झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्रनाथ महतो ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर विभागों के वरीय पदाधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की. समारोह को भव्य बनाने को लेकर अफसरों को निर्देश दिए गए. 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और 23 नवंबर को सांस्कृकि कार्यक्रम होंगे. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर न सिर्फ उत्कृष्ट विधायक सम्मानित किए जाएंगे, बल्कि नक्सली मुठभेड़ में शहीद जवानों के परिजनों को सम्मान दिया जाएगा. इसके साथ ही खेल से जुड़े लोगों को सम्मानित किया जाना है. इतना ही नहीं, चंद्रयान मिशन-3 से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिक, झारखंड के टॉपर छात्र-छात्राओं को भी पुरस्कृत किया जाना है. 23 नवंबर को शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. पार्श्व गायक जावेद अली, कुमार सत्यम व हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी लोगों का मनोरंजन करेंगे.

शहीद व खेल से जुड़े लोग होंगे सम्मानित

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर नक्सली मुठभेड़ों में शहीद होने वाले झारखंड के जवानों के परिजनों एवं खेल से जुड़े लोगों को 22 नवंबर को सम्मानित किया जाना है. नोडल पदाधिकारियों के माध्यम से इसके लिए संबंधित विभागों को निर्देश दिया गया कि कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने में उन्हें सहयोग करेंगे.

Also Read: सीएम हेमंत सोरेन को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस समारोह के लिए आमंत्रण, 23 नवंबर को सजेगी गीत-संगीत की महफिल

चंद्रयान मिशन-3 से जुड़े वैज्ञानिक भी होंगे सम्मानित

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर चंद्रयान मिशन-3 से जुड़े झारखंड के वैज्ञानिक, झारखंड के टॉपर छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया जाना है. इसके लिए यातायात सुरक्षा एवं आवासन के संबंध में भी रांची जिला प्रशासन को बैठक में निर्देश दिए गए. इस बैठक में झारखंड के मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, पुलिस महानिदेशक अजय कुमार सिंह समेत संबंधित विभागों के वरीय पदाधिकारी एवं रांची जिले के अधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: झारखंड: आईईडी ब्लास्ट में सीआरपीएफ जवान संतोष उरांव शहीद, अफसर एजेतो तिने व जयंता नाथ गंभीर रूप से घायल

सीएम हेमंत सोरेन को किया गया है आमंत्रित

आपको बता दें कि सीएम हेमंत सोरेन से बुधवार को झारखंड मंत्रालय में झारखंड विधानसभा के प्रभारी सचिव सैयद जावेद हैदर ने मुलाकात की थी. इस अवसर पर उन्होंने मुख्यमंत्री को 22 नवंबर को आयोजित होने वाले झारखंड विधानसभा के 23वीं वर्षगांठ समारोह में सम्मिलित होने के लिए आमंत्रित किया था. आपको बता दें कि 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा और समारोह में चयनित उत्कृष्ट विधायक को सम्मानित किया जाएगा. 23 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे. शाम में गीत-संगीत की महफिल सजेगी. इसमें झारखंड समेत देश के प्रसिद्ध कलाकार जादुई आवाज से लोगों को मंत्रमुग्ध करेंगे.

Also Read: झारखंड : छठ पर्व से पहले कांके डैम, हटनियां तालाब छठ घाट पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, दिए ये निर्देश

झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर 23 नवंबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम

23 नवंबर को झारखंड विधानसभा के स्थापना दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम होगी. शाम छह बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम शुरू होंगे. इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रसिद्ध पार्श्व गायक जावेद अली अपने गीतों से लोगों को झुमाएंगे. सांस्कृतिक कार्यक्रम में कुमार सत्यम के गजलों का भी लोग आनंद ले सकेंगे. इतना ही नहीं, गीत-संगीत से सजी महफिल में हास्य कलाकार रवींद्र जॉनी भी शिरकत करेंगे. झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस को यादगार बनाने के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय कलाकार भी झारखंडी लोकगीत व लोकनृत्य के जरिए माटी की खुशबू बिखेरेंगे.

Also Read: ‘भाभी जी घर पर हैं’ के संस्कारी मास्टर जी वोटरों को करेंगे जागरूक, एक्टर विजय सिंह का झारखंड से ये है कनेक्शन

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola