मनिका विधायक रामचंद्र सिंह चुने गए उत्कृष्ट विधायक, झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस पर होंगे सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

झारखंड के स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के कांके स्थित आवास पर शुक्रवार को उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक हुई. इसमें मनिका विधायक रामचंद्र सिंह का चयन उत्कृष्ट विधायक के लिए किया गया. 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस है. इस मौके पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा.

विज्ञापन

रांची: झारखंड के लातेहार के मनिका से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह उत्कृष्ट विधायक के रूप में चयनित किए गए हैं. इसे लेकर शुक्रवार को स्पीकर रबींद्रनाथ महतो के कांके स्थित आवास पर उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक हुई. इसमें इनका चयन किया गया. 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस है. इस मौके पर इन्हें सम्मानित किया जाएगा. भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार से राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन इन्हें सम्मानित करेंगे. चयन समिति ने उत्कृष्ट पदाधिकारी या कर्मचारी के रूप में छह विधानसभा कर्मियों का चयन किया है. इन्हें स्व. कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार दिया जाएगा. सीएम हेमंत सोरेन इन्हें सम्मानित करेंगे.

आपके शहर में

विज्ञापन

राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन करेंगे सम्मानित

मनिका से कांग्रेस विधायक रामचंद्र सिंह को 2023 के लिए भगवान बिरसा मुंडा उत्कृष्ट विधायक पुरस्कार दिया जाएगा. उत्कृष्ट विधायक चयन समिति की बैठक में इनके नाम पर मुहर लगी. 22 नवंबर को झारखंड विधानसभा स्थापना दिवस के मौके पर इन्हें राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन प्रशस्ति पत्र, शॉल और मोमेंटो देंगे. इस दौरान 51 हजार रुपए भी प्रदान किए जाएंगे.

Also Read: झारखंड विधानसभा का स्थापना दिवस 22 नवंबर को, ये होंगे सम्मानित,स्पीकर रबींद्रनाथ महतो ने अफसरों को दिए निर्देश

सीएम हेमंत सोरेन छह विधानसभा कर्मियों को करेंगे सम्मानित

चयन समिति ने उत्कृष्ट पदाधिकारी या कर्मचारी के रूप में छह विधानसभा कर्मियों का चयन किया है. इन्हें स्व कपिलेश्वर प्रसाद पुरस्कार दिया जाएगा. इनमें मिथिलेश कुमार मिश्र (संयुक्त सचिव), विष्णु पासवान (अवर सचिव), निलेश कुमार सिंह (प्रशाखा पदाधिकारी), नियाज अहमद (प्रशाखा पदाधिकारी), तापस कुमार यादव (वरीय सचिवालय सहायक) एवं माइक लकड़ा (अनुसेवक) शामिल हैं. इन्हें सीएम हेमंत सोरेन प्रशस्ति पत्र, शॉल एवं मोमेंटो के साथ प्रत्येक को 21 हजार रुपए देकर सम्मानित करेंगे.

Also Read: झारखंड: नहाय खाय के साथ छठ शुरू, सीएम हेमंत सोरेन पहुंचे कांके डैम व हटनिया तालाब छठ घाट, दिए ये निर्देश

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola