Jharkhand Election 2024: 38 विधानसभा क्षेत्रों में 1.23 करोड़ मतदाता करेंगे मतदान, सीएम हेमंत सोरेन सहित इन दिग्गजों के भाग्य का होगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी, सुदेश महतो, अमर बाउरी, सीता सोरेन, लोबिन हेंब्रम

Jharkhand Election 2024 : झारखंड में दूसरे चरण के लिए 38 विधानसभा क्षेत्रों पर मतदान होने वाले हैं. 12 जिलों के 1.23 करोड़ मतदाता वोट डालेंगे. इस चरण में सीएम हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, बाबूलाल मरांडी, आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो, जयराम महतो समेत कई दिग्गजों का चुनावी टेस्ट होगा.

विज्ञापन

Jharkhand Election 2024 : झारखंड में दूसरे चरण का मतदान आज है. 12 जिलों के 38 विधानसभा क्षेत्रों में 1.23 करोड़ मतदाता अपना विधायक चुनने के लिए मतदान करेंगे. सुबह सात से शाम पांच बजे तक वोट डाले जायेंगे. वहीं दूरी और सुरक्षा की दृष्टि से चयनित 31 बूथों पर सुबह सात से  चार बजे तक ही मतदान होगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

दूसरा चरण से तय होगा कौन करेगा सूबे में राज

दूसरे चरण का यह चुनाव इंडिया और एनडीए गठबंधन के लिए सत्ता तक पहुंचने का रास्ता तय करेगा. यह चुनाव दोनों गठबंधन के सहयोगी दलों के लिए भी अहम  है. दूसरे चरण में इंडिया गठबंधन की ओर से कांग्रेस और माले को दम लगाना होगा.  वहीं एनडीए में आजसू पार्टी की परीक्षा है.

दूसरे चरण में कांग्रेस 13 तो चार पर माले लड़ रहा चुनाव

दूसरे चरण में इंडिया गठबंधन के सहयोगी कांग्रेस 13 सीटों पर, माले चार और राजद दो सीटों पर चुनाव लड़ रहा है. गठबंधन के दलों के पास कुल 19 सीटें हैं. ऐसे में इनका प्रदर्शन मायने रखने वाला है. वहीं एनडीए में आजसू छह सीटों पर चुनावी मैदान में है.

झारखंड चुनाव की ताजा खबरें यहां पढ़ें

झामुमो और भाजपा में सीधी टक्कर, संताल में साख दांव पर

झामुमो 20 और भाजपा 32 सीटों पर चुनाव लड़ रही है. इस चुनाव में भाजपा को भी बेहतर प्रदर्शन करना होगा. इस चरण  में संताल परगना  की सभी 18 सीटों पर चुनाव है. वहीं कोयलांचल के एक दर्जन से ज्यादा सीटों पर चुनाव है. यह चुनाव तय करेगा कि संताल और कोयलांचल में किसका जादू चला.

हेमंत, कल्पना, बाबूलाल और जयराम महतो जैसे दिग्गज मैदान में

झारखंड के कई दिग्गज नेताओं के भाग्य का फैसला होना है. इनमें सीएम हेमंत सोरेन बरहेट से और झामुमो की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन गांडेय से चुनाव मैदान में हैं. वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी और प्रतिपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी की भी किस्मत ईवीएम में बंद होने वाली है. आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो का भी चुनावी टेस्ट सिल्ली में होना है. पिछले लोकसभा चुनाव से झारखंड की राजनीति में छाये जयराम महतो का राजनीतिक भविष्य भी यह चुनाव तय करेगा. जयराम डुमरी और बेरमो से चुनाव लड़ रहे हैं. इस चुनाव में कांग्रेस की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह, सीता सोरेन और इरफान अंसारी के अलावा कई दिग्गजों के भी भाग्य का फैसला तय होना है. वहीं भाजपा के मुख्य सचेतक बिरंची नारायण सहित कई वर्तमान विधायकों की किस्मत मतदाता तय करने वाले हैं.

528 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर

इस चरण के लिए 14,218 बूथ  बनाए गए हैं.  इनमें से 11,804 ग्रामीण व 2,414 बूथ शहरी इलाके में हैं. कुल 528 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर है. 1.23 करोड़ मतदाता प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला करेंगे. मतदाताओं में 62.8 लाख पुरुष व 61.0 लाख महिलाओं के अलावा 145 थर्ड जेंडर भी शामिल हैं. 

Also Read: Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024 Phase 2 Live: धनबाद में मतदान शुरू होते ही महिला वोटरों में लगी लंबी कतार

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola