रांची के 2.55 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची दो महीने की पेंशन, 51 करोड़ रुपये जारी

Updated:
विज्ञापन

अक्टूबर-नवंबर की पेंशन राशि जारी (Photo- X, @DC_Ranchi)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची: सर्वजन पेंशन योजना के तहत 2.55 लाख से अधिक लाभुकों के खाते में अक्टूबर-नवंबर 2026 की 51 करोड़ से अधिक राशि DBT के माध्यम से भेजी गई है. जानें प्रखंडवार लाभ.

विज्ञापन

Sarvjan Pension Yojana: झारखंड में पेंशनधारियों के लिए राहत भरी खबर है. राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के लाभुकों को अक्टूबर और नवंबर 2026 की पेंशन राशि का भुगतान कर दिया गया है. जिला प्रशासन की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, जिले के कुल 2,55,534 पेंशनधारियों के बैंक खातों में दोनों महीनों की पेंशन राशि भेजी गयी है. इसके लिए कुल 51 करोड़ 10 लाख 68 हजार रुपये की राशि डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से हस्तांतरित की गयी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: रांची में बढ़ने लगी ठंड, सुबह धुंध-कुहासे ने बढ़ाई ठिठुरन, 8 नवंबर तक ऐसा रहेगा मौसम

2.55 लाख से अधिक लाभुकों को मिला पेंशन का लाभ

सर्वजन पेंशन योजना के तहत रांची जिले के ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के लाभुकों को पेंशन राशि का भुगतान किया गया है. इसमें अनगड़ा, बेड़ो, कांके, मांडर, सिल्ली, तमाड़ समेत जिले के विभिन्न प्रखंडों के साथ शहरी क्षेत्रों के पेंशनधारी भी शामिल हैं. जिला प्रशासन के अनुसार, इस योजना के तहत कुल 2,55,534 लाभुकों को अक्टूबर और नवंबर महीने की पेंशन राशि उपलब्ध करायी गयी है.

किस प्रखंड में कितने पेंशनधारियों को मिला लाभ?

जिला प्रशासन की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार, रांची जिले में प्रखंडवार और शहरी क्षेत्रवार पेंशन लाभुकों की संख्या इस प्रकार है.

प्रखंड/शहरी क्षेत्रलाभुकों की संख्या
अनगड़ा10,311
अरगोड़ा शहरी9,368
बरगाईं शहरी5,188
बेड़ो14,142
बुंडू9,034
बुंडू नगर पंचायत2,753
बुढ़मू11,055
चान्हो12,461
हेहल शहरी7,541
इटकी5,568
कांके17,027
कांके शहरी340
खलारी5,214
लापुंग7,164
मांडर16,115
नगड़ी8,259
नगड़ी शहरी6,800
नामकुम10,136
नामकुम शहरी5,733
ओरमांझी8,157
राहे9,189
रांची टाउन शहरी13,099
रातू10,756
सिल्ली15,683
सोनाहातू13,752
तमाड़20,689

ये भी पढ़ें: Garhwa Nagar Parishad: पाइपलाइन बिछाना भूला नगर परिषद, सड़क बनने के बाद होगी खुदाई

बुजुर्गों, विधवा और दिव्यांगजनों को मिलती है आर्थिक सहायता

सर्वजन पेंशन योजना का उद्देश्य समाज के जरूरतमंद और पात्र लोगों को नियमित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना है. इसके तहत पात्र वृद्धजनों, विधवा एवं एकल महिलाओं, दिव्यांगजनों सहित अन्य निर्धारित श्रेणियों के लाभुकों को पेंशन का लाभ दिया जाता है. इस योजना के माध्यम से लाभुकों को सामाजिक और आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने का प्रयास किया जा रहा है.

खाते में पेंशन नहीं आयी तो तुरंत कराएं आधार सीडिंग

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिन पेंशनधारियों के बैंक खाते में अभी तक अक्टूबर और नवंबर महीने की पेंशन राशि प्राप्त नहीं हुई है, उन्हें अपने बैंक खाते में आधार सीडिंग कराना अनिवार्य है. आधार सीडिंग पूरी होने से DBT के माध्यम से पेंशन राशि के भुगतान में आने वाली समस्याओं को दूर करने में मदद मिलेगी. जिला प्रशासन की ओर से पेंशन योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और पात्र लाभुकों तक समय पर योजना का लाभ पहुंचाने को प्राथमिकता दी जा रही है. प्रशासन का उद्देश्य है कि कोई भी योग्य लाभुक सामाजिक सुरक्षा योजना के लाभ से वंचित न रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola