बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत, 21 बंदियों के मामलों पर सुनवाई के बाद 11 को रिहाई

Updated:
विज्ञापन

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में जेल अदालत में 21 बंदियों के मामलों की सुनवाई हुई, जिसके परिणामस्वरूप 11 कैदियों को रिहाई मिली. चिकित्सा और जागरूकता शिविर भी आयोजित किए गए.

विज्ञापन

Birsa Munda Central Jail: होटवार स्थित बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में गांधी जयंती के अवसर पर जेल अदालत सह विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया. विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों में 21 बंदियों के आवेदन जेल अदालत में सुनवाई के लिए भेजे गये थे. सुनवाई के बाद 11 बंदियों को जेल अदालत के माध्यम से रिहाई का लाभ दिया गया.

विज्ञापन

बंदियों को विधिक योजनाओं की दी गयी जानकारी

इस अवसर पर आयोजित विधिक जागरूकता शिविर में बंदियों को नालसा और झालसा की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गयी. साथ ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), रांची की कार्यप्रणाली और उपलब्ध विधिक सहायता के बारे में विस्तार से बताया गया.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा-गुमला-लोहरदगा में पहुंचेगी ट्रेन! छत्तीसगढ़ से बनेगा सीधा कनेक्शन; 291.881 KM लाइन का DPR तैयार

चिकित्सा शिविर में हुई स्वास्थ्य जांच

कारा परिसर में चिकित्सा शिविर भी लगाया गया. इसमें बंदियों के स्वास्थ्य की जांच की गयी. डालसा सचिव राकेश रौशन ने कहा कि बंदियों के स्वास्थ्य की समय-समय पर जांच जरूरी है, ताकि गंभीर बीमारियों की पहचान कर समय पर इलाज शुरू किया जा सके. उन्होंने कारा परिसर में साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने का निर्देश दिया.

जेल की रसोई का किया निरीक्षण

कार्यक्रम के बाद जेल की रसोई का निरीक्षण किया गया और बंदियों को दिये जाने वाले भोजन की गुणवत्ता की जांच की गयी. निरीक्षण के दौरान मिली कमियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. मौके पर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एसबी शर्मा, डालसा सचिव राकेश रौशन, न्यायिक दंडाधिकारी सार्थक शर्मा सहित अन्य मौजूद थे.

ये भी पढ़ें- 500, 1000 या 2000 रुपये में दुर्गा पूजा की कितनी शॉपिंग होगी? रांची बाजार का पूरा हिसाब

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola