वियतनाम से आज झारखंड पहुंचेंगे राजा और विनय के शव, सड़क हादसे में गई थी जान
फाइल फोटो
वियतनाम सड़क हादसे में जान गंवाने वाले राजा कुमार वर्मा और विनय राय के शव आज झारखंड पहुंचेंगे. श्रद्धाजंलि के बाद भारत के लिए रवाना हुए पार्थिव शरीर.
रांची. वियतनाम में सड़क हादसे में रांची के योग शिक्षक राजा कुमार वर्मा और जमशेदपुर के विनय राय की जान चली गई. उनके शव शनिवार को झारखंड पहुंचेंगे. शुक्रवार को वियतनाम में श्रद्धांजलि देने के बाद दोनों के शवों को भारत के लिए रवाना किया गया.
आज दोपहर एक बजे दोनों शव कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे
विनय राय के पिता रमेश राय ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब एक बजे दोनों शव कोलकाता एयरपोर्ट पहुंचेंगे. वहां से सड़क मार्ग से राजा कुमार वर्मा का शव रांची और विनय राय का शव जमशेदपुर लाया जायेगा. राजा कुमार के परिवार ने शवों को भारत वापस लाने के लिए अथक प्रयास किए, जिसमें उनके एक मामा वियतनाम में मौजूद थे और उनके भाई ने झारखंड हाई कोर्ट में याचिका भी दायर की. वहीं सांसद संजय सेठ ने विदेश मंत्रालय से संपर्क कर शव वापस लाने का प्रयास किया.
वियतनाम में 25 सितंबर को हुई थी हादसा
25 सितंबर को वियतनाम के दा-लाट शहर में बाइक अनियंत्रित होकर कार की चपेट में आ गयी थी. हादसे में राजा कुमार वर्मा की मौके पर ही मौत हो गयी थी, जबकि विनय राय ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था. दोनों काम खत्म कर अपने संस्थान लौट रहे थे, तभी ये दुखद हादसा हो गया. इस घटना ने उनके परिवारों को गहरे सदमे में डाल दिया है.
ये भी पढ़ें: जितिया पर्व को लेकर बाजारों में बढ़ी चहल-पहल, नहाय-खाय के साथ व्रत शुरू
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
