ePaper

JAC, Jharkhand Board 10th, 12th Result : CBSE से पहले जारी होगा JAC Result 2020, जानें कब और कहां जारी होंगे परिणाम

Updated at : 01 Jul 2020 11:04 PM (IST)
विज्ञापन
JAC, Jharkhand Board 10th, 12th Result : CBSE से पहले जारी होगा JAC Result 2020, जानें कब और कहां जारी होंगे परिणाम

JAC Board Result 2020, JAC Result 2020, JAC 10th, 12th Board Result, CBSE Results 2020 : रांची : केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) से पहले ही झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये जायेंगे. सीबीएसइ के रिजल्ट (CBSE Result) 15 जुलाई तक आने की संभावना है, जबकि JAC Result 2020 जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही आ जायेंगे. यानी दो-तीन दिन के भीतर रिजल्ट आ जाने की संभावना है.

विज्ञापन

JAC Result 2020, JAC 10th, 12th Board Result : रांची : केंद्रीय माध्यमिक परीक्षा बोर्ड (सीबीएसइ) से पहले ही झारखंड अधिविद्य परिषद (जैक) के परीक्षा परिणाम जारी कर दिये जायेंगे. सीबीएसइ के रिजल्ट (CBSE Result) 15 जुलाई तक आने की संभावना है, जबकि JAC Result 2020 जुलाई के प्रथम सप्ताह में ही आ जायेंगे. यानी दो-तीन दिन के भीतर रिजल्ट आ जाने की संभावना है.

परीक्षा परिणाम जारी होते ही झारखंड बोर्ड के विद्यार्थी जैक की आधिकारिक वेबसाइट्स (jac.nic.in, jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in and jharresults.nic.in) पर अपने रिजल्ट देख पायेंगे. परीक्षा में फेल होने वाले विद्यार्थी या जो अपने परीक्षा परिणाम से संतुष्ट नहीं होंगे, वे झारखंड बोर्ड कंपार्टमेंटल/इंप्रूवमेंट एग्जाम दे पायेंगे. रिजल्ट के प्रकाशन के तत्काल बाद इन परीक्षाओं के लिए फॉर्म उपलब्ध करा दिये जायेंगे.

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) के अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने पिछले दिनों खुद ही कहा था कि मैट्रिक और इंटर के रिजल्ट जुलाई के पहले सप्ताह में जारी कर दिये जायेंगे. JAC के वर्ष 2020 के रिजल्ट भी ऑनलाइन ही जारी होंगे.

Also Read: पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस में लगी ‘आग’, 47 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर, जानें रांची में कितनी है कीमत

जैक ने कहा था कि जुलाई के प्रथम सप्ताह में 12वीं के बच्चों की कॉपी की जांच पूरी कर ली जायेगी. इसके बाद रिजल्ट जारी होंगे. यह भी कहा था कि 10वीं के विद्यार्थियों की कॉपी की जांच का काम जून के मध्य में ही पूरा हो गया. बोर्ड के मुताबिक, 6 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने इस बार बोर्ड के इम्तहान दिये थे और वे रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

फरवरी में 11 से 28 तारीख के बीच 10वीं की परीक्षाएं ली गयीं थीं. आमतौर पर मई के महीने में 10वीं के रिजल्ट जैक जारी कर देता था. वर्ष 2020 में वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते कॉपी का मूल्यांकन समय पर नहीं हो पाया. यही वजह है कि रिजल्ट में करीब डेढ़ महीने का विलंब हो चुका है. हालांकि, जैक की पूरी तैयारी है कि जल्द से जल्द 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट जारी कर दिये जायें.

Also Read: पेट्रोल-डीजल के बाद अब रसोई गैस में लगी ‘आग’, 47 रुपये महंगा हुआ सिलिंडर, जानें रांची में कितनी है कीमत

ज्ञात हो कि इस वर्ष अभी हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (Jharkhand Academic Council) के नाम से एक फर्जी वेबसाइट का पता चला था, जिसे जैक ने ब्लॉक करवा दिया. इसलिए छात्रों को सावधान रहने की जरूरत है, क्योंकि फर्जी वेबसाइट आपकी सारी जानकारी लेने के बाद आपको काफी नुकसान पहुंचा सकते हैं.

Posted By : Mithilesh Jha

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola