38 दिन बाद जैक अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना जारी, जानें कब होगी मैट्रिक इंटर की परीक्षाएं

Published by : Sameer Oraon Updated At : 19 Jan 2022 8:46 AM

विज्ञापन

जैक ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना कल जारी हो गयी. शिक्षा मंत्री की घोषणा के 38 दिन के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी. जिसके बाद ये तय हो गया है कि मैट्रिक और इंटर की परीक्षा का निर्णय जल्द होगा

विज्ञापन

रांची : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जैक) के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की अधिसूचना मंगलवार को जारी कर दी गयी. डॉ अनिल कुमार महतो अध्यक्ष और डॉ विनोद सिंह झारखंड एकेडमिक काउंसिल के नये उपाध्यक्ष होंगे. शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो ने 10 दिसंबर को अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के नाम की घोषणा की थी.

शिक्षा मंत्री की घोषणा के 38 दिन के बाद इस संबंध में अधिसूचना जारी की गयी है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग द्वारा जारी अधिसूचना में कहा गया है कि अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का कार्यकाल प्रभार ग्रहण करने की तिथि से तीन वर्ष का होगा. झारखंड एकेडमिक काउंसिल में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के पद पिछले वर्ष 15 सितंबर से खाली थे.

आज देंगे योगदान :

जैक के नवनियुक्त अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बुधवार को अपना योगदान देंगे. अध्यक्ष और उपाध्यक्ष के योगदान के साथ ही जैक के कार्यों में तेजी आयेगी. परीक्षा संबंधित कार्यों पर जल्द निर्णय की संभावना है.

मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर निर्णय जल्द :

जैक के नये अध्यक्ष डॉ अनिल महतो ने कहा कि समय पर परीक्षा और रिजल्ट जारी करना उनकी प्राथमिकता होगी. वर्ष 2022 की मैट्रिक और इंटर की परीक्षा पर भी जल्दी ही निर्णय लिया जायेगा. उन्होंने कहा कि योगदान देने के साथ ही वह परीक्षा से संबंधित कार्यों की पूरी जानकारी लेंगे और इस संबंध में जल्दी ही निर्णय लिया जाएगा. जो परीक्षा नहीं हो सकी है, उसे भी जल्द से जल्द कराया जाएगा.

वर्ष 2022 की लंबित परीक्षाएं :

कोविड-19 के संक्रमण को देखते हुए शिक्षा विभाग ने वर्ष 2022 की कक्षा नौवीं व 11वीं और मैट्रिक-इंटर की परीक्षा दो टर्म में लेने की बात कही थी. इसके तहत मैट्रिक-इंटर के प्रथम चरण की परीक्षा दिसंबर और कक्षा नौवीं एवं 11वीं की बोर्ड परीक्षा जनवरी में होनी थी, लेकिन अब तक ये परीक्षाएं नहीं हो सकी हैं. इनकी तिथि अब जल्द घोषित होने की संभावना है.

Posted by : Sameer Oraon

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola