जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष व सदस्यों को नोटिस जारी करने का निर्देश
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष व सदस्यों को नोटिस जारी करने का निर्देश
रांची : हाइकोर्ट के जज अनिल कुमार चाैधरी की अदालत ने गुरुवार को क्रिमिनल रिव्यू याचिका पर सुनवाई करते हुए जेपीएससी के तत्कालीन अध्यक्ष दिलीप कुमार प्रसाद, सदस्य गोपाल प्रसाद सिंह, डॉ शांति देवी को नोटिस जारी करने के साथ ही जवाब देने का निर्देश दिया.
आपके शहर में
प्रार्थी विनय कुमार महतो ने रिव्यू पिटीशन दायर कर निचली अदालत के आदेश को चुनाैती दी है. निचली अदालत ने सीबीआइ के क्लोजर रिपोर्ट को चुनाैती देनेवाली प्रार्थी की याचिका को सुनवाई के बाद खारिज कर दिया था.
पूर्व में बरियातू स्थित फॉर्मेसी कॉलेज में नियुक्ति प्रक्रिया शुरू की गयी थी. गड़बड़ी का आरोप लगने पर निगरानी से मामले की जांच करायी गयी. बाद में हाइकोर्ट के आदेश पर जांच सीबीआइ को साैंपा गया. सीबीआइ ने मामले की जांच कर निचली अदालत में क्लोजर रिपोर्ट दायर कर दी. जांच में किसी प्रकार की गड़बड़ी नहीं मिली.
Post by : Pritish Sahay
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए