28.1 C
Ranchi

BREAKING NEWS

Trending Tags:

Advertisement

Indian Railways: रांची से चलने वाली संबलपुर-बनारस एक्स समेत 22 ट्रेनें इतने दिनों के लिए रद्द, देखें लिस्ट

Indian Railways|IRCTC News|झारखंड की राजधानी रांची से चलने वाली कई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है. कई ट्रेनों के समय बदल गए हैं. कुछ के मार्ग बदले गए हैं. दक्षिण पूर्व रेलवे ने कहा है कि दपूरे के चक्रधरपुर मंडल, आद्रा मंडल और दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल की ट्रेनें प्रभावित होंगी.

Indian Railways News|IRCTC News Update|झारखंड की राजधानी रांची से चलने वाली कम से कम 22 ट्रेनों को भारतीय रेलवे ने रद्द कर दिया गया है. इसमें ओडिशा के संबलपुर से उत्तर प्रदेश के बनारस तक चलने वाली ट्रेन संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस शामिल है. दक्षिण पूर्व रेलवे रांची मंडल ने शनिवार 30 सितंबर को यह जानकारी दी. बताया गया है कि चक्रधरपुर मंडल के राउरकेला स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य की वजह से इन ट्रेनों को रद्द किया गया है. कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है, जबकि कई ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट कर दिया गया है.

इन 22 ट्रेनों को कर दिया गया है रद्द

  • 18175 हटिया-झारसुगुड़ा मेमू ट्रेन 15 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 18176 झारसुगुड़ा-हटिया मेमू ट्रेन 16 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 08149 हटिया-राउरकेला पैसेंजर ट्रेन 28/09/2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 08150 राउरकेला-हटिया पैसेंजर ट्रेन 16 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 13426 सूरत-मालदा टाउन एक्सप्रेस ट्रेन 2 अक्टूबर 2023 और 16 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 13425 मालदा टाउन-सूरत एक्सप्रेस ट्रेन 7 अक्टूबर 2023 और 14 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 18311 संबलपुर-बनारस एक्सप्रेस ट्रेन 4 अक्टूबर 2023, 11 अक्टूबर 2023 एवं 15 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 18312 बनारस-संबलपुर एक्सप्रेस ट्रेन 5 अक्टूबर 2023, 12 अक्टूबर 2023, 13 अक्टूबर 2023 एवं 16 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 12835 हटिया – सर एम विश्वईश्वरैया, बेंगलुरु एक्सप्रेस, 01 अक्टूबर 2023 और 10 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 12836 सर एम विश्वईश्वरैया बेंगलुरु-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 3 अक्टूबर 2023, 10 अक्टूबर 2023 और 12 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 22845 पुणे-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 8 अक्टूबर 2023 और 11 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 22846 हटिया – पुणे एक्सप्रेस ट्रेन 09 अक्टूबर 2023 और 13 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 12812 हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस ट्रेन 13 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 12811 लोकमान्य तिलक टर्मिनस – हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 15 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 17005 हैदराबाद-रक्सौल एक्सप्रेस ट्रेन 12 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 17006 रक्सौल-हैदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 15 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 17007 सिकंदराबाद -दरभंगा एक्सप्रेस ट्रेन 14 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 17008 दरभंगा -सिकंदराबाद एक्सप्रेस ट्रेन 17 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 22805 भुवनेश्वर-आनंद विहार टर्मिनल एक्सप्रेस ट्रेन 14 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 22806 आनंद विहार टर्मिनल-भुवनेश्वर एक्सप्रेस ट्रेन 15 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 17321 वास्को द गामा-जसीडीह एक्सप्रेस ट्रेन 13 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 17322 जसीडीह – वास्को द गामा एक्सप्रेस ट्रेन 16 अक्टूबर 2023 को रद्द रहेगी.

  • 02832 भुवनेश्वर-धनबाद स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर 2023 से 14 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

  • 02831 धनबाद-भुवनेश्वर स्पेशल ट्रेन 30 सितंबर 2023 से 15 अक्टूबर 2023 तक रद्द रहेगी.

जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ

  • 18106 जयनगर-राउरकेला एक्सप्रेस ट्रेन का 2 अक्टूबर 2023, 4 अक्टूबर 2023, 6 अक्टूबर 2023, 9 अक्टूबर 2023, 11 अक्टूबर 2023 एवं 13 अक्टूबर 2023 को हटिया स्टेशन पर आंशिक समापन होगा.

  • 18105 राउरकेला-जयनगर एक्सप्रेस ट्रेन 30 सितंबर 2023, 3 अक्टूबर 2023, 5 अक्टूबर 2023, 7 अक्टूबर 2023, 10 अक्टूबर 2023, 12 अक्टूबर 2023 एवं 14 अक्टूबर 2023 को हटिया स्टेशन से आंशिक प्रारंभ होगा.

हटिया-पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस समेत इन ट्रेनों का समय बदला

  • 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन 30 सितंबर 2023 एवं 1 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 60 मिनट विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

  • 18451 हटिया – पुरी तपस्विनी एक्सप्रेस ट्रेन 3 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 180 मिनट विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

  • 13351 धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस ट्रेन 3 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 180 मिनट विलंब से धनबाद से प्रस्थान करेगी.

इन ट्रेनों के मार्ग में किया गया बदलाव

दक्षिण मध्य रेलवे के विजयवाड़ा मंडल में चल रहे विकास कार्यों की वजह से ब्लॉक लिया जाएगा, जिसकी वजह से कई ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

  • 13351 धनबाद-अल्लपुझा एक्सप्रेस, 1 अक्टूबर 2023 से 6 अक्टूबर 2023 तक एवं 8 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुड़ीवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी. मार्ग परिवर्तन के कारण इस ट्रेन का ताडेपल्लीगुडेम तथा एलूरु स्टेशन पर ठहराव नहीं होगा.

  • 12835 हटिया-सर एम विश्वेश्वरैया बेंगलुरु एक्सप्रेस ट्रेन 3 अक्टूबर 2023 एवं 8 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.

  • 22837 हटिया-एर्णाकुलम एक्सप्रेस 2 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग के स्थान पर परिवर्तित मार्ग निडदवोलु, भीमवरम टाउन, गुडिवाड़ा, विजयवाड़ा होकर चलेगी.

आद्रा मंडल में भी लिया जा रहा है ब्लॉक, होगा ये असर

दक्षिण पूर्व रेलवे के आद्रा मंडल के अंतर्गत विकास कार्य हेतु रोलिंग ब्लॉक लिया जाएगा. इसलिए रांची रेल मंडल से परिचालित कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी.

ट्रेनों का आंशिक समापन/प्रारंभ

  • 18035/18036 खड़गपुर-हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन का 4 अक्टूबर 2023, 5 अक्टूबर 2023 एवं 8 अक्टूबर 2023 को आद्रा स्टेशन पर आंशिक समापन तथा आंशिक प्रारंभ होगा. इन ट्रेनों का आद्रा-हटिया-आद्रा के बीच परिचालन रद्द रहेगा.

ट्रेन परिवर्तित मार्ग से चलेगी

  • 18601 टाटानगर-हटिया एक्सप्रेस ट्रेन 2 अक्टूबर 2023, 4 अक्टूबर 2023, एवं 6 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित मार्ग चांडिल-पुरुलिया-कोटशिला-मुरी के स्थान पर परिवर्तित मार्ग चांडिल-गुंडा बिहार-मूरी होकर चलेगी.

ट्रेनों के प्रस्थान समय में परिवर्तन

  • 18036 हटिया-खड़गपुर एक्सप्रेस ट्रेन 6 अक्टूबर 2023 एवं 7 अक्टूबर 2023 को अपने निर्धारित प्रस्थान समय के स्थान पर 3 घंटे विलंब से हटिया से प्रस्थान करेगी.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Advertisement

अन्य खबरें