आरडीसीए वीमेन क्रिकेट लीग का उदघाटन, येलो की टीम जीती

Updated:
विज्ञापन

Birsa Munda

आरडीसीए वीमेन क्रिकेट लीग का उदघाटन

विज्ञापन

रांची. रांची जिला क्रिकेट संघ द्वारा आयोजित आरडीसीए वीमेन प्रीमियर क्रिकेट प्रतियोगिता का उदघाटन रविवार को जेके इंटरनेशनल स्कूल में किया गया. इसमें आरडीसीए के कार्यकारी अध्यक्ष राजू शर्मा, उपाध्यक्ष सुनील कुमार, सचिव शैलेंद्र कुमार व स्कूल के निदेशक जितेंद्र सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया. वहीं मैच के दौरान जेएससीए अध्यक्ष संजय सहाय भी खिलाड़ियों से मिले. उदघाटन मैच में आरडीसीए येलो ने रेड को नौ विकेट से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए रेड की टीम ने 25 ओवर में चार विकेट पर 190 रन बनाये. इसमें वैभवी ने नाबाद 86 रन व ईशा ने 52 रन बनाये. अकांक्षा ने दो विकेट लिये. जवाब में येलो की टीम ने 22.1 ओवर में एक विकेट पर 194 रन बनाकर मैच जीता. इसमें मेघा ने नाबाद 108 व रिद्धिमा ने नाबाद 36 रनों की पारी खेली. इस प्रतियोगिता में चार टीमों का गठन किया गया है. इस अवसर पर जिला संघ के कोषाध्यक्ष सौमित्र पटनायक, कार्यकारिणी सदस्य चंचल भट्टाचार्य, जय कुमार सिन्हा, अंजना दूबे सहित अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola