हिंदपीढ़ी : दर्जनों नामजद और सैंकड़ों अज्ञात पर प्राथमिकी

Updated at : 18 May 2020 11:12 PM (IST)
विज्ञापन
हिंदपीढ़ी : दर्जनों नामजद और सैंकड़ों अज्ञात पर  प्राथमिकी

हिंदपीढ़ी में शनिवार व रविवार को हुई घटना को लेकर चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें दर्जनों नामजद और सैंकड़ों अज्ञात लोग शामिल हैं. पहली प्राथमिकी सेंट्रल स्ट्रीट यानि रतन पीपी के सामने वाले रोड में शनिवार को हुई पत्थरबाजी को लेकर की गयी है.

विज्ञापन

रांची : हिंदपीढ़ी में शनिवार व रविवार को हुई घटना को लेकर चार अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इसमें दर्जनों नामजद और सैंकड़ों अज्ञात लोग शामिल हैं. पहली प्राथमिकी सेंट्रल स्ट्रीट यानि रतन पीपी के सामने वाले रोड में शनिवार को हुई पत्थरबाजी को लेकर की गयी है. इसमें जानलेवा हमला, सरकारी काम में बाधा, लॉकडाउन का उल्लंघन, संक्रमण फैलाने सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है.

उसी प्रकार भट्ठी चौक में हुई घटना में जानलेवा हमला, चोरी सहित अन्य धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गयी है. मंगल चौक व माली टोला चौक पर हुई घटना में भी उक्त धाराओं के तहत ही प्राथमिकी दर्ज की गयी है. एसएसपी अनीश गुप्ता ने कहा कि सीसीटीवी फुटेज व वीडियो देखकर लोगों की पहचान की जा रही है. गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने छापेमारी शुरू कर दी है. इधर, सोमवार को कोतवाली डीएसपी के घायल होने के कारण सिटी डीएसपी अमित सिंह के नेतृत्व में फ्लैग मार्च निकाल कर लोगों को लॉकडाउन का उल्लंघन नहीं करने की हिदायत दी गयी. हिंदपीढ़ी वासियों ने बैठक कर कोतवाली डीएसपी पर हुए हमले की निंदा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola