ePaper

Jharkhand Sports News: विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के हिमांशु ने जीता गोल्ड

Updated at : 11 Feb 2023 7:35 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Sports News: विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के हिमांशु ने जीता गोल्ड

विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के हिमांशु कुमार सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है. वह पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है. हिमांशु ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की.

विज्ञापन

विश्व के सबसे बड़े जूनियर एथलेटिक्स टैलेंट हंट में झारखंड के हिमांशु कुमार सिंह ने गोल्ड मेडल जीता है. वह पूर्वी सिंहभूम का रहने वाला है. हिमांशु ने बिहार की राजधानी पटना में आयोजित 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की. 14 वर्ष के ट्रायथलन ग्रुप बी में हिमांशु कुमार सिंह ने 1632 अंक लेकर स्वर्ण पदक जीता. इस स्पर्धा का रजत पदक दामु गणेश (आंध्रप्रदेश) ने 1616 अंक के साथ जीता. सूरज सिंह (उत्तराखंड) ने 1608 अंक के साथ कांस्य पदक जीता.

  • झारखंड के 24 जिलों समेत देश भर के 599 जिलों से 5472 एथलीट भाग ले रहे हैं

  • 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में हिमांशु ने जीता गोल्ड

  • ट्रायथलन ग्रुप बी में 60 मी दौड़, स्टैंडिंग जंप एवं स्टैंडिंग ऊंची कूद की होती है स्पर्धा

खेल पदाधिकारियों और संघों ने हिमांशु को दी बधाई

झारखंड के खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक सरोजिनी लकड़ा, भारतीय एथलेटिक्स संघ के कोषाध्यक्ष सह झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के अध्यक्ष मधुकांत पाठक, झारखंड एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव सीडी सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष झा, अंतरराष्ट्रीय तकनीकी पदाधिकारी एसके पांडेय, झारखंड एथलेटिक्स संघ के एसोसिएट उपाध्यक्ष डॉ प्रभात शंकर, कोच सह साई सैग कोच बिनोद सिंह, कोच आशू भाटिया, योगेश यादव समेत संघ के तमाम पदाधिकारियों ने हिमांशु को बधाई दी है.

Also Read: Khelo India Youth Games: झारखंड की बेटियों ने किया कमाल, MP को हराकर हॉकी में जीता गोल्ड

पटना के पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में हो रहा है आयोजन

उल्लेखनीय है कि भारतीय एथलेटिक्स संघ (नयी दिल्ली) एवं बिहार स्पोटर्स डेवलपमेंट अथॉरिटी (पटना) की ओर से बिहार की राजधानी पटना में स्थित पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में 18वीं राष्ट्रीय अंतर जिला जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है. 10 फरवरी को शुरू हुई यह प्रतियोगिता 12 फरवरी तक चलेगी.

Also Read: Khelo India Youth games अंडर-18 हॉकी प्रतियोगिता में पंजाब को हराकर झारखंड अपने पूल में टॉप पर

विज्ञापन
Mithilesh Jha

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola