झारखंड में युवाओं को बेरोजगार करने में जुटी है हेमंत सरकार :भाजपा

Author Agency
Updated:
विज्ञापन
झारखंड में युवाओं को बेरोजगार करने में जुटी है हेमंत सरकार :भाजपा

भाजपा (BJP) ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के वक्त जब केंद्र सरकार ने (central government) रोजगार बढ़ाने (increase employment) का संकल्प लिया है उस समय राज्य सरकार लगातार रोजगार समाप्त करने पर उतारू है. भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने अनुबंध पर रखे लेखा लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हजारों युवाओं की सेवाओं को 30 जून से समाप्त करने का आदेश दिया है. जबकि इस समय केंद्र सरकार यह कह रही है की निजी संस्थानों से भी लोगों को नहीं निकाला जाना चाहिए. इसके उलट राज्य सरकार अनुबंध पर रखे कर्मियों को नौकरी से निकाल कर अन्याय कर रही है.

विज्ञापन

रांची: भाजपा ने आरोप लगाया कि कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त जब केंद्र सरकार ने रोजगार बढ़ाने का संकल्प लिया है उस समय राज्य सरकार लगातार रोजगार समाप्त करने पर उतारू है. भाजपा के प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने एक बयान में कहा कि राज्य सरकार ने अनुबंध पर रखे लेखा लिपिक, कंप्यूटर ऑपरेटर और जूनियर इंजीनियर के पद पर कार्यरत हजारों युवाओं की सेवाओं को 30 जून से समाप्त करने का आदेश दिया है. जबकि इस समय केंद्र सरकार यह कह रही है की निजी संस्थानों से भी लोगों को नहीं निकाला जाना चाहिए. इसके उलट राज्य सरकार अनुबंध पर रखे कर्मियों को नौकरी से निकाल कर अन्याय कर रही है.

भाषा के मुताबिक उन्होंने कहा कि ई-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर्स के मुद्दे पर भी राज्य सरकार ने संवेदनहीनता दिखाई है. सीमा सड़क संगठन दुमका से हजारों मजदूरों को सभी स्वास्थ्य मानकों का पालन करते हुए अच्छे वेतन पर लद्दाख ले जाना चाहता था जहां सीमा पर सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण सड़क बन रही है. लेकिन राज्य सरकार ने इसकी अनुमति नहीं देकर हजारों युवाओं को रोजगार से वंचित किया है. भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि यह जनविरोधी सरकार कोरोना वायरस संक्रमण के वक्त रोजगार देने की जगह रोजगार समाप्त करने पर उतारू है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola