ePaper

झारखंड सरकार दुर्गा पूजा और दशहरा पर दे रही है 3 दिन की छुट्टी

Updated at : 22 Oct 2020 7:03 PM (IST)
विज्ञापन
झारखंड सरकार दुर्गा पूजा और दशहरा पर दे रही है 3 दिन की छुट्टी

Durga Puja 2020, Ranchi news :झारखंड के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्गा पूजा और दशहरा पर एक साथ 3 दिन की छुट्टी मिल रही है. पहले 2 दिनों की छुट्टी 24 और 25 अक्टूबर, 2020 को घोषित थी, जिसे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने संशोधित करते हुए इसे 26 अक्टूबर, 2020 कर दी है. इस तरह से देखा जाये, तो 24 और 25 अक्टूबर क्रमश: शनिवार और रविवार है और 26 अक्टूबर, 2020 को विजयादशमी की छुट्टी होने से अब सोमवार को भी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

विज्ञापन

Durga Puja 2020, Ranchi news : रांची : झारखंड के सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को दुर्गा पूजा और दशहरा पर एक साथ 3 दिन की छुट्टी मिल रही है. पहले 2 दिनों की छुट्टी 24 और 25 अक्टूबर, 2020 को घोषित थी, जिसे कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने संशोधित करते हुए इसे 26 अक्टूबर, 2020 कर दी है. इस तरह से देखा जाये, तो 24 और 25 अक्टूबर क्रमश: शनिवार और रविवार है और 26 अक्टूबर, 2020 को विजयादशमी की छुट्टी होने से अब सोमवार को भी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे.

बता दें कि कार्मिक, प्रशासनिक सुधार एवं राजभाषा विभाग ने 30 अक्टूबर, 2019 को वर्ष 2020 में झारखंड के सरकारी कर्मचारियों के लिए दुर्गा पूजा की छुट्टी 24 और 25 अक्टूबर, 2020 को निर्धारित की थी. बताया गया कि 24 अक्टूबर, 2020 (शनिवार) महाअष्टमी एवं महानवमी तथा 25 अक्टूबर, 2020 (रविवार) को विजयादशमी के अवसर अवकाश रहेगा.

Also Read: घाघरा के 64 टाना भगतों को लगान देने से मिली मुक्ति, डीसी ने सौंपी रसीद

लेकिन, 22 अक्टूबर, 2020 को विभाग ने अपने अधिसूचित अवकाश में संशोधन करते हुए विजयादशमी की छुट्टी 26 अक्टूबर, 2020 (सोमवार) घोषित की है. इस तरह से देखा जाये, तो झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को दुर्गा पूजा की छुट्टी एक साथ 3 दिनों की मिल गयी है.

झारखंड के सरकारी कार्यालय शनिवार और रविवार को बंद रहते हैं. ऐसे में शनिवार (24 अक्टूबर, 2020), रविवार (25 अक्टूबर, 2020) और सोमवार (26 अक्टूबर, 2020) को एक साथ झारखंड के सरकारी कर्मचारियों को छुट्टी मिल जायेगी.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola